फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Bull hits auto, one worker killed, four injured

Panipat: सांड ने ऑटो को मारी टक्कर, एक श्रमिक की मौत, चार घायल

Mon, 26 Aug 2024 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 07:17 PM IST
सार

जाटल रोड के पास के देशराल चौक पर हादसा हुआ है। शहर में बेसहारा गोवंश लोगों की जान ले रहे हैं।

विज्ञापन
Panipat: Bull hits auto, one worker killed, four injured
पानीपत में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास सांड ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और इसके नीचे पांच श्रमिक दब गए। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई। चार घायल हो गए। लोगों ने सभी लोगों को ऑटो के नीचे से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


अर्जुन नगर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह चिनाई का काम करते हैं। वह सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे नौल्था गांव में काम पर जा रहे थे। उनके साथ बिहार के नालंदा जिले के मंदिमपुर गांव निवासी बनारस पासवान (45) भी था। बनारस पासवान अर्जुन नगर में ही किराये पर रहता है। वह ऑटो में आगे वाली सीट पर बैठा था।
विज्ञापन


वह अपने तीन साथियों के साथ ऑटो में पीछे वाली सीट पर बैठा था। देशवाल चौक के पास एक सांड के पीछे कुत्ते पड़े थे। सांड उनसे भाग रहा था। सांड ने उनकी ऑटो को बनारस पासवान वाली साइड टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही ऑटो नहर में गिरने से बच गया और नहर की ग्रिल से टकराकर पलट गया। वह सभी ऑटो के नीचे दब गए। लोगों ने उनको ऑटो उठाकर बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बनारस को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में वह चार लोग घायल हो गए थे।


बेसहारा पशु बन रहे मौत का कारण
पानीपत में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बेसहारा पशु सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। कई मामलों में गोवंश वाहन चालक पर हमले भी कर रहे हैं। 16 अगस्त को जाटल रोड पर ब्लॉक समिति के वार्ड 12 की सदस्य के पति अनिल कुमार की मोटरसाइकिल की टक्कर गोवंश में हो गई थी। इसमें अनिल कुमार की 19 अगस्त को अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे पहले जुलाई में सांड सीए के कार सवार परिवार पर भी हमला कर चुका है। जुलाई में ही यमुना एनक्लेव में एक बुजुर्ग पर भी सांड ने हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed