{"_id":"5866a7f94f1c1b7b25eeae71","slug":"panipat-bete-ke-janm-ke-bad-daddy-mara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जन्म के बाद पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के जन्म के बाद पिता की मौत
amar ujala beuro panipat
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खोतपुरा निवासी सुरजीत ने बेटे के जन्म के पांच घंटे बाद ही अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरजीत को गेहूं के खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक के प्रभाव हो गया था और उसको जीटी रोड सिवाह स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सुरजीत की मौत के बाद परिवार में जन्मे बच्चे की खुशी भी मातम में बदल गई। पुलिस ने सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव खोतपुरा निवासी सुरजीत (25) वीरवार को खेत में गेहूं की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। उसकी कीटनाशक के प्रभाव से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने सुरजीत को जीटी रोड सिवाह के नजदीक एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर सुरजीत ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुरजीत की पत्नी गर्भवती थी और वीरवार रात करीब दो बजे उसने एक लड़के को जन्म दिया था।
विज्ञापन