फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, bank me cctv camera

बैंक एक दिन कैश देकर फिर लटके, सीसीटीवी को लेकर धड़कन तेज, कैश की नहीं हो पा रही मांग पूरी

Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
panipat,  bank me cctv camera
c - फोटो : amar ujala
बुधवार को नोटबंदी का 36वां दिन रहा। बैंक एक दिन के लेन-देन को सामान्य रखकर लोगों की कैश की मांग के आगे दूसरे दिन ही लेट गए। पूरे दिन लोगों की लाइन लगी रही। कुछ ही एटीएम चल सके। पीएनबी के बैंकों का सर्वर डाउन होने से दिन के वक्त दो घंटे लेन-देन प्रभावित रहा। ऐसे में कई जगह धक्कामुक्की तक हो गई। वहीं बैंक अधिकारियों के सामने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सिक्योर रखने के आदेश टेंशन बन गया। अधिकारी अब इसको भी सिक्योर करने में जुट गए हैं। हालांकि बैंक अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पहले से ही सिक्योर रखने व बैंकों में सीसीटीवी कैमरों को बेहतर रखने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बैंकों में मंगलवार को पर्याप्त कैश मिलने के बाद लोग बुधवार को सुबह ही बैैंकों में कैश लेने पहुंच गए। कई बैंकों के बाहर तो सात बजे ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। बैंक खुलते ही कैश के लिए मारामारी मच गई। बैंक अधिकारियों के सीमित कैश होने की जानकारी लगते ही हर कोई आगे जाने की कोशिश में लग गया। वहीं पंजाब नेशनल बैंक का सर्वर प्रात: साढ़े 11 बजे डाउन हो गया। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने दिक्कत आ गई। बैंक का सर्वर करीब डेढ़ बजे सामान्य हो पाया। इसके बाद बैंक की सभी शाखाओं में काम सुचारु रूप से चल पाया। इस दौरान उपभोक्ताओं में धक्का मुक्की मची रही।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज बैंक अधिकारियों के लिए बना टेंशन
बैंक अधिकारियों के सामने अब एक नई टेंशन लग गई है। आरबीआई ने सभी बैंकों को नोटबंदी के बाद ही सारी सीसीटीवी जमा कराने के आदेश दिए हैं। यहीं नहीं अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों की भी रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में अधिकारी कैश लेन-देन को छोड़कर सीसीटीवी को जुटाने में लग गए हैं। बुधवार को कई बैंकों के अधिकारी सीसीटीवी की फुटेज जमा कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को केवल बैंकों के साथ लगते ही एटीएम ही वर्किंग में मिले
बुधवार को केवल बैंकों के साथ लगते हुए एटीएम ही वर्किंग में रहे। जिले में वैसे तो 178 एटीएम चल रहे थे। लेकिन देखने में मिला कि सभी वही एटीएम चल रहे थे जो बैंक के नजदीक थे। जिस कारण उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ी है। लोग बैंक से हटकर एटीएम की लाईन में तो कभी एटीएम से हटकर बैंक की लाईन में खड़े हुए मिले।

अमर भवन चौक निवासी सुमन गुलाटी ने बताया कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। अब कई वस्तुओं की खरीदारी नेट के द्वारा कर लेते हैं। लेकिन सब्जी वालों के पास नेट की सुविधा नहीं है। जिस कारण अधिक परेशानी घर में राशन की होती है।

विकास नगर निवासी सोहनलाल ने बताया उनका घर का खर्च ठीक चल रहा था। लेकिन जब बच्चों की फीस देने की बात आई तो स्कूल वाले फीस कैश के रूप में लेते है चेक से नहीं ले रहे है। जिस कारण अधिक परेशानी आई वैसे घर का हिसाब किताब में कोई फर्क नहीं पड़ा।

सेक्टर-12 निवासी स्वीटी आर्या ने बताया कि पैसों का अरेंजमेंट उनके पति ही करते हैं। उनको कोई परेशानी नहीं है। लेकिन घर चलाने के लिए उन्होंने अपनी व बच्चों की इच्छाओं को कम किया है। वह अब खुल कर खरीदारी नहीं कर पा रही है।


जिले में पीएनबी बैंक की 22 शाखाएं है। जिनमें सभी में बीएसएनएल की नेट है। कुछ तकनीकि खराबी आने के बाद दो घंटे कैश बांटा नहीं जा सका। जिले के 178 एटीएम चले है। जिनमें कैश दो हजार निकाला गया। जिले के सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनकी पूरी रिकार्डिंग बैंक के पास होती है। बिजली जाने की स्थिति में जनरेटर ऑटोमेटिक स्टार्ट हो जाते हैं।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed