{"_id":"5856d05f4f1c1baa60c061a3","slug":"panipat-bank-croud-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की रही छुट्टी, सभ्ाी रहे परेश्ाान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की रही छुट्टी, सभ्ाी रहे परेश्ाान
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 40वें दिन रविवार होने के कारण जिले के सभी बैंक और अधिकतर एटीएम कैश नहीं होने के कारण बंद रहे। जिले में एसबीआई बैंक की मॉडल टाउन शाखा खुली। इसमें लोगों को छह और 10 हजार रुपये दिए गए।
सारा कैश काउंटरों पर ही दिया गया। एटीएम में केवल पैसे ही जमा किए जा सके। एटीएम पर सिर्फ कैश जमा कराने का नोटिस चस्पा था। संडे के दिन भी बैंक पर लाइन लगी रही।
जिले के सभी बैंक रविवार को बंद रहे। एटीएम में नाम मात्र का कैश मिला। जिले में एसबीआई बैंक के कुछ एटीएम ही चले। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। ये एटीएम भी दोपहर से पहले ही ऑउट ऑफ कैश हो गए।
विज्ञापन
लाइनों में खड़े लोगों ने एटीएम में खड़े गार्ड पर आरोप लगाया कि वह लोगों को दो या तीन कार्ड लगाने दे रहा है। इस कारण सभी को कैश नहीं मिल सका। लोगों ने बताया कि एटीएम में एक व्यक्ति तीन कार्ड लेकर अंदर घुसा। उसे गार्ड ने नहीं रोका।
एटीएम कई दिन रहे हैं बंद
जिले के दो-चार एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम बंद रहे। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को कैश की जरूरत नहीं थी, वह लोग भी लाइन में लगे रहे। इस कारण भी रविवार को एटीएम पर भीड़ रही।
बैंक अधिकारी रविवार को होने के कारण नाममात्र के ही जिले के एटीएम में कैश डाल रहे हैं। इस कारण लोगों को कैश के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक दौड़ते नजर आए।
जाटल रोड निवासी सोनू ने बताया कि अब से पहले बैंक की लाइन में उसकी पत्नी खड़ी होती थी। लेकिन, हर बार कैश नहीं मिल पाता था। रविवार को छुट्टी थी तो वह मॉडल टाउन बैंक में आया है। उसे कैश मिलने का इंतजार है।
सैनी कॉलोनी निवासी रीना शर्मा ने बताया कि वह दो बार कैश लेने के लिए आई, लेकिन एक बार भी नहीं मिला। रविवार को मॉडल का एसबीआई बैंक खुला होने की सूचना मिली थी। यहां पर लाइन में खड़े हुए डेढ़ घंटे हो चुके हैं।
जाटल रोड निवासी राम मेटी ने बताया कि घर में राशन की कमी है। घर में आदमी बीमार पड़ा है। उसको भी डॉक्टर को भी दिखाना है। इसके लिए घर में पैसे तक नहीं है। वह पैसे निकालने के लिए ही लाइन में लगी है।
बतरा कॉलोनी निवासी वंदना ने बताया कि बैंकों में कैश तो मिल रहा है, लेकिन जरूरत से कम है। इस कारण हर रोज लाइनों में लगना पड़ता है। कभी कैश मिलता है, तो कभी नहीं। रविवार को भी जिले में एक बैंक खुला है। यह अच्छा है।
जिले में आधे से अधिक एटीएम बंद रहे। इस कारण लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी है। अभी कुछ दिनों की बात है। इसके बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। अब लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।