{"_id":"58237ad84f1c1bf77eb39db4","slug":"panipat-bank-atm-500-1000-currency-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और एटीएम बंद, 500 और एक हजार के नोट से हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और एटीएम बंद, 500 और एक हजार के नोट से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और एक हजार के नोट का चलन बंद करने के बाद घर से लेकर बाजार तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही। लोगों की जेब में पैसा था, लेकिन कोई उसे लेने को तैयार नहीं था। दुकानदारों ने सामान देने के बाद ग्राहकों से 500 या एक हजार का नोट लेने से मना कर दिया और भुगतान बाद में करने के लिए बोल दिया।
स्कूलों में भी फीस के रूप में ये दोनों नोट नहीं लिए गए। बसों और ट्रेनों में नोट लेने को लेकर मिलाजुला असर रहा। ट्रेनों की एसी कैटेगरी की बुकिंग में यात्रियों से पैन कार्ड और अन्य आईडी ली गई। टोल प्लाजा पर खुले पैसों को लेकर दिनभर हंगामा रहा। 500 और एक हजार का नोट बंद होने के बाद बाजार की रौनक भी फीकी हो गई।
जिले में सभी बैंक और एटीएम पूरी तरह से बंद रहे। ऐसे में एक ही दिन में करीब एक हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित हो गया। प्रशासन और बैंक ने इन दोनों नोटों को बदलने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
मंगलवार को 500 और 1000 के नोट का आखिरी दिन रहा।
शाम को धड़कते दिल के साथ सोए लोगों ने बुधवार को उठते ही 500 और 1000 हजार के नोटों का प्रबंध करना शुरू कर दिया। लोगों ने उधार चुकाने का प्रयास किया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। सरकार के निर्देश पर बुधवार को सब बैंक और एटीएम बंद रहे। इसके चलते लोग लेन-देन नहीं कर सके।
बाजारों में भी दुकानदार 500 और एक हजार के नोट को देखकर किनारा करते नजर आए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्री 500 और एक हजार के नोट न लेने की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने पहुंचे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने ये नोट लेने शुरू कर दिए।
जिले में 41 बैंक और 243 शाखाएं रही बंद
सरकार के आदेशों के चलते जिले में 41 बैंकों की 243 शाखाएं बंद रहीं। इस वजह से 500 और एक हजार के नोट के खुले करवाने के लिए लोग इधर-उधर दौड़ते रहे।
टिकट या कुछ सामान सभी के लिए 500 का नोट
टोल टैक्स पर बीस रुपये का टैक्स देने के लिए भी लोग 500 का नोट निकालते नजर आए तो रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए भी 500 को नोट यात्रियों ने दिखाया। इस वजह से दोनों ही स्थानों पर कई बार बहस की स्थिति बनी। यात्री इस संबंध में शिकायत करने पहुंचे तो अधिकारियों ने लिखित में लाने के लिए बोला। इस वजह से लोगों को परेशानी हुई।
आशा निवासी खादी कॉलोनी बुधवार को डाकघर में पैसे जमा कराने आई थी, लेकिन डाकघर बंद मिला। इस वजह से उन्हें वापस जाना पड़ा। आशा ने बताया कि वह बहुत देर तक डाकघर के खुलने का इंतजार करती रही। फिर एक राहगीर ने उन्हें बताया कि डाकघर नहीं खुलेगा।
मोहम्मद अफजाल निवासी कच्चा कैंप को रोडवेज डिपो पर 500 के नोट की वजह से दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें परिवार समेत रोहतक जाना है। काउंटर पर टिकट लेकर 500 दिए, लेकिन कंडक्टर ने नहीं लिए। इससे उसे परेशानी हुई। बाद में अधिकारियों के कहने पर उसे टिकट मिली।
बाजार में ग्राहक पहुंचे, पैसे ने रोकी खरीददारी
बाजार में बुधवार को ग्राहकों की आवाजाही तो सामान्य रही, लेकिन खरीददारी अपेक्षाकृत नहीं हो सकी। दुकानदारों ने 500 और ण्क हजार के नोट नहीं लिए। इस वजह से ग्राहकों को बिना खरीददारी लौटना पड़ा। बाजार में दोपहर बाद ही ग्राहकी कम हो गई। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया।
इसराना निवासी राजबीर व कर्मबीर ने बताया कि उनको लड़की की शादी का सामान खरीदना था, लेकिन बाजार में 500 और एक हजार के नोट नहीं लिए जा रहे। अब बैंक खुलने का इंतजार है।
पेट्रोल पंप पर तेल लेने में परेशानी
शहर के पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को डीजल और पेट्रोल डलवाने में परेशानी उठानी पड़ी। पंप पर खुले पैसे देने की मांग करने पर वाहन चालकों को 500 का डीजल डलवाना पड़ा है। सभी खुलने पैसे न होने की बात कहते रहे। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर पूरा दिन लाइन लगी रही।
पोस्ट ऑफिस में करीब 50 लाख का लेनदेन प्रभावित
जिलेभर में करीब 14 पोस्ट ऑफिस हैं। बुधवार को सरकार के निर्देश के चलते लेनदेन नहीं हुआ। इससे करीब 50 लाख का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सरकार ने आमजन हित को ध्यान में रखते हुए नोट बंद की घोषणा की है।
अनिल शर्मा, पोस्ट मास्टर, पानीपत।
सरकार ने 500 और एक हजार के नोटों को बंद करने की घोषणा की है। इससे आमजन को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। लेकिन, सरकार ने जनहित में कदम उठाया है। सुरक्षा के लिए डीसी के साथ मीटिंग हुई है। एटीएम और बैंक बंद होने के कारण जिले में करीब एक हजार लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
सवारी दे रहीं 500 और एक हजार के नोट
पानीपत रोडवेज डिपो के कंडक्टर और बसों की बुकिंग करने वाले परेशान होते रहे। सवारी खुले करवाने के लिए 500 और एक हजार के नोट दे रही हैं। बुकिंग कर्ता मनजीत ने बताया कि आज उसने बसों की बुकिंग तो लोगों ने 156 नोट 500 के और 17 नोट 1000 दिए। इससे उसे खुले पैसों की किल्लत हो गई।
कुछ लोग जान बूझकर टिकट के लिए 500 या एक हजार के नोट दे रहे हैं। तुरंत बचे पैसे वापस न होने पर झगड़ने लगते हैं। जींद से पानीपत आने वाली बस के कंडक्टर हरिकेश सिंह ने बताया कि उनके पास जितने खुले पैसे थे, वे टिकट के साथ दे दिए। बाद में खुले पैसों की समस्या हो गई।
कैंश ब्रांच के हेड तेजपाल सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से कैश ब्रांच के सभी खुले पैसे दिए जा चुके हैं। अब कैश ब्रांच में एक भी पचास और सौ का नोट नहीं बचा।
बसों को ले जाने से पहले दिए निर्देश
बसों को डिपो से ले जाने से पहले ट्रैफिक इंचार्ज पानीपत ने निर्देश दिए कि यदि कोई भी यात्री टिकट लेने के लिए 500 और एक हजार का नोट दे तो उसे टिकट दें। यदि वापस करने के लिए खुले पैसे न हों तो टिकट के पीछे बकाया लिखकर साइन कर दें। यात्री जब भी डिपो आएगा तो
टिकट दिखाकर उसे पैसे लौटा दिए जाएंगे।
सभी बसों को सही तरीके से चलाया गया है। बस डिपो से ले जाने से पहले ही बस कंडक्टरों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके थे। किसी भी कंडक्टर के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है।
संजय कुमार, टीएम, हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो।
सोशल मीडिया पर छाए दोनों नोट
1. शादियों में बाजे वालों ने 500 और एक हजार के नोट लेने से किया मना।
2. यह होता है सही परिवर्तन.....
अभी तक वह हंस रहे थे जिनके पास थे
अब वह हंस रहे है जिनके पास नहीं थे।
3. भारत की घरेलू महिलाएं रातों रात गरीब हो गईं।
4. पत्नियों में हड़कंप....
पतियों से छिपाये हुए पैसे कहां लगाए।।।
5. मोदी ने पत्नियों का जमा किया काला धन तो दिला ही दिया।
6. सभी पत्नियों से निवेदन है कि पति के जेब से चोरी की हुई कमाई में से जितने भी 500 और 1000 के नोट है, उनको घोषित कर दें। मोदीजी ने इस कमाई को भी कालाधन घोषित किया है। जनहित में जारी।
7. हम क्या साथ लाए थे, जो साथ ले जाएंगे, हमारा क्या था जो खो दिया। जो आज हमारा है, कल किसी और का होगा। एक ही झटके में मोदी ने गीता दर्शन करा दिए।
8. केजरीवाल का नया आरोप
मैंने एक करोड़ रुपये शहीद के घर वालों को दिए (500 और 1000 के नोट के रूप) तो मोदी ने अब नोट ही बंद कर दिए।
9. इस साल मोदीजी लाए दूसरी बार दिवाली..... वापस घर की सफाई का मौका।
10. भाई एक बात याद रखना
कभी किसी को छोटा मत समझना
...... 100 का नोट
11. अलग-अलग बैंकों में चार अकाउंट हैं, सभी में जीरों में बैलेंस है। संकट की घड़ी में किसी के काम आ सकता हूं, तो जरूर संपर्क करें।