{"_id":"57eab9a54f1c1bcd26574235","slug":"panipat-awadh-kabja-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 अवैध कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 अवैध कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज
amar ujala beuro panipat
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगर योजनाकार विभाग हाईकोर्ट की अवैध निर्माण के चलते लगातार पड़ रही फटकारों के बाद सख्त हो गया है और डीटीपी ने लगातार शहर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की अवैध कब्जाधारियों की पुलिस में शिकायत दे रही है। पुलिस ने 20 कब्जाधारियों के बाद सोमवार को भी 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
डीटीपी ने गत दिनों गांव उग्राखेड़ी, सिवाह, छाजपुर, राजाखेड़ी समेत कई गांवों में मौका मुआयना किया था। सभी जगहों पर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पाया गया या फिर नियमों की अनदेखी कर निर्माण मिला। डीटीपी ने संबंधित थानों में कंपनी व फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी डीटीपी की शिकायत पर संबंधित कंपनी व फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इन लोगों पर यहां-यहां हुआ मुकदमा दर्ज
देशराज, हरीश कुमार, राजेश कुमार, योगेश निवासी दुर्गा कालोनी ने गांव मखदूम जदगान में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रखा है। तीनों पर बापौली थाने में केस दर्ज है। वेद प्रकाश निवासी ब्राहमण माजरा व बलबीर निवासी जाटल रोड पर राजाखेड़ी में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने का आरोप है। सुबे सिंह निवासी गांव कुटानी पर गांव राजाखेड़ी में अवैध निर्माण का आरोप है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज है। मनोज कुमार निवासी सेक्टर 11 पर गांव तरफ इंसार में, डॉ. रविंद्र निवासी गांव बापौली, दुर्गा देवी व कृष्णा निवासी गांव बापौली पर छाजपुर कलां में अवैध निर्माण कराने का आरोप है। इनके खिलाफ बापौली खाने में मुकदमा दर्ज है। नीलम निवासी छाजपुर खुर्द, सरोज निवासी सेक्टर 11-12 पर गांव छाजपुर कलां में अवैध कब्जा करने का आरोप है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज है। नवीन आहुजा, धर्मा, सुरजमल, पाल सिंह, सुमित्रा, नीरज, कमला, समेंदी, मनोज, विनोद निवासी गांव उग्राखेड़ी पर गांव में ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इनके समेत जिले भर के कुल 43 लोगों पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गांव भैंसवाल में सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीटीपी ने सभी कब्जाधारियों को पहले भी नोटिस देकर पुलिस में उनकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की थी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
दीपक कुमार, प्रभारी थाना बापौली पानीपत।
जिले में कई गांवों में लोगों का सरकारी जमीन पर कब्जा है या फिर नियमों को अनदेखी कर निर्माण किया गया है। सोमवार को 43 अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अरविंद्र ढूल, अधिकारी जिला योजनाकार विभाग पानीपत।