फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: AC removed from Nagar Palika chairman and secretary room due to nonpayment of bill

Panipat: बिल का भुगतान नहीं किया तो नपा चेयरमैन और सचिव के कमरे से उतारे एसी

Mon, 12 Jun 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 10:08 PM IST
सार

पूर्व वाइस चेयरमैन ने एसी उतरवाकर कहा दो साल से बिल भेज रहे थे, पास नहीं किए तो उतरवाए हैं।

विज्ञापन
Panipat: AC removed from Nagar Palika chairman and secretary room due to nonpayment of bill
How to reduce AC electricity bill - फोटो : Pixabay

विस्तार

समालखा नगरपालिका में अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा सोमवार को चेयरमैन अशोक कुच्छल के कमरे और सचिव के कमरे में लगे हुए दो एयर कंडीशनर उतरवाकर ले गए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दो बार बिल देने के बावजूद नगरपालिका ने उनकी पेमेंट नहीं की। इस वजह से उन्होंने एसी उतारे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दो एयरकंडीशनर नगरपालिका में लगवाए थे। जिसका करीब अस्सी हजार रुपये का बिल दुकानदार ने नगरपालिका को दिया था। इसके बाद दुकानदार करीब एक साल तक नगर पालिका के चक्कर काटता रहा लेकिन बिल का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुनील शर्मा ने बताया कि उसने खुद अपनी जेब से दुकानदार को पैसे दिए और कहा कि नगरपालिका से भुगतान होने पर लौटा देना लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ। वे दो बार बिल जमा करवा चुके हैं। नगरपालिका अधिकारियों को दुकानदार का बिल क्लियर करने के लिए कई बार कहता रहा लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन ने बताया कि उसने वर्तमान चेयरमैन अशोक कुच्छल से भी बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद मजबूरी में उन्होंने सचिव व चेयरमैन के कमरे में लगे हुए दोनों एसी उतरवा लिए। 


उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका को नरकपालिका बना दिया है। विकास हो नहीं रहा, मुख्यमंत्री की घोषणाएं अधर में हैं। इसको लेकर वे सांसद संजय भाटिया से मिलेंगे। वहीं अधिकारियों की मौजूदगी में नपा की संपत्ति को उतार कर ले जाने पर कर्मचारियों और आमजन का कहना है कि इस तरह तो कोई भी नगरपालिका से सामान उठाकर ले जाएगा।  चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि ये नपा सचिव की जिम्मेदारी है। वहीं नगरपालिका सचिव ने संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed