{"_id":"5831e1854f1c1bb304b39abf","slug":"panipa-sector-24-build-shoping-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-24 में बनाया जाएगा शॉपिंग काम्पलेक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-24 में बनाया जाएगा शॉपिंग काम्पलेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
हुडा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर-24 में शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए हुडा अधिकारियों ने 198 लाख का एस्टीमेट तैयार कर पंचकूला में उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। वहां से एस्टीमेट पास कर दिया गया है।
सेक्टर-24 में शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनने के बाद हुडा सेक्टर-11,12, 24, 25 और 29 के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसमें सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हुडा अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग कॉम्लेक्स हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा।
इसका एस्टीमेट कई दिन पहले उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। वहां से एस्टीमेट के पास होने की सूचना मिल चुकी है। बाजार के हर प्रोडेक्ट को शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लाने की ओर यह पहला कदम है। इसका स्ट्रक्चर बिलकुल मॉल जैसा होगा।
विज्ञापन
हुडा दफ्तर में जैसे ही फाइल आती है, तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।
मॉल जैसे होंगे प्रबंध
सेक्टर-24 में बनने वाले इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स में मॉल जैसे प्रबंध हाेंगे। टोकन सिस्टम से शॉपिंग कॉम्पलेक्स में एंट्री दी जाएगी। बिना टोकन लिए कोई भी बाहरी आदमी प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके लिए एंट्री गेट पर मशीन लगाई जाएगी।
इसमें टोकन डालकर ही कोई बाहरी आदमी प्रवेश पा सकेगा। स्टाफ के लिए पास की सुविधा होगी।
सेक्टर-24 में शॉपिंग कॉम्पलेक्स का 198 लाख का एस्टीमेट तैयार उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। पंचकूला से एस्टीमेंट पास होने की सूचना आ चुकी है। लेकिन, जब तक फाइल हमारे पास नहीं आती, तब तक कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है।
देवेंद्र मलिक, एसडीओ, हुडा पानीपत