फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pani-path: The city got flooded in the first rain.

पानी-पथ : पहली बारिश में शहर हुआ पानी-पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Pani-path: The city got flooded in the first rain.
पानीपत। आखिर वही हुआ, जिसका हर किसी को डर था। प्री मानसून की शुक्रवार को ज्येष्ठ मास की चौदस को पहली बारिश में निगम के नाली व नालों से लेकर एलएंडटी के जीटी रोड की ड्रेन समेत दूसरे विभागों के पानी निकासी के दावे धरे के धरे रह गए। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश और चेतावनी भी कोई सहारा नहीं बन पाई। डीसी और विधायक दो दिन पहले जिन प्वाइंटों पर सवाल उठाए थे। उनमें सुधार नहीं किए गए गए। हालात यह रही कि जीटी रोड पर पांच से छह स्थानों पर भारी पानी जमा रहा। खादी आश्रम के सामने से निकल पाना भी मुश्किल हो गया। यही हाल सेक्टर व कॉलोनियों का रहा। दो घंटे में आई 40 एमएम बारिश में निगम व एलएंडटी के अलावा एचएसवीपी व पीडब्ल्यूडी की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन

शहर में जीटी रोड से लेकर असंध रोड, बरसत रोड, गोहाना रोड, जाटल रोड, सनौली रोड तक जलमग्न हो गए। शहर के मुख्य बाजार इंसार में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। शटर बंद कर दुकानों में पानी घुसने से रोकना पड़ा। प्री मानसून की बारिश शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे शुरू हुई। हल्की बूंदाबांदी आने से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। इसके कुछ देर बाद बारिश तेज हो गई। यह दोपहर करीब सवा 12 बजे तक चली। इस दौरान शहर की सभी सड़कें, कॉलोनियां, बाजार पूरी तरह से जलमग्न हो गए। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स फोटो 22 सिंगल
एलएंडटी जहां करा रहा था सफाई, वहां भरा दो फीट तक पानी
एलएंडटी एसडी कॉलेज के साथ कनेक्शन को बंद करने के बाद दोबारा खुलवाकर इसे मेन ड्रेन से जोड़ने का काम कर रहा था। वहीं, एसडी कॉलेज के विपरीत जीटी रोड पर चार जगह जाल हटवाकर ड्रेन की सफाई कराई जा रही थी। यह काम अभी पूरा नहीं हुआ था कि बरसात ने यहां दो फीट तक पानी भर दिया। जिससे एलएंडटी के अधिकारियों को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और विधायक की फटकार और डीसी की चेतावनी भी याद आई। वहीं एलएंडटी एलिवेटेड हाईवे की ड्रेनेज पाइप की मरम्मत नहीं कर पाई। यह पाइप शहर के हिस्से में जगह-जगह टूटी मिली। इससे पानी नीचे जीटी रोड से जा रहे वाहनों व चालकों पर गिरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स फोटो 22 सिंगल
बस स्टैंड पर फंसी बस, खादी आश्रम के सामने कारें
बस स्टैंड पर एक प्राइवेट बस बरसाती पानी के नाले में फंस गई। ये बस सवारियों से भरी हुई थी। वहीं, खादी आश्रम के सामने जीटी रोड पर होने वाले जलभराव में हर साल की तरह कारें फंसी रही। जिनको लोगों ने धक्के मारकर और दूसरे वाहनों से टोचन कर बाहर निकाला। इसके अलावा यही हाल शहर में दो पहिया वाहन चालकों के साथ भी देखने को मिला।



निगम ने बनाया निकासी का ये प्लान: एसडीओ
शहर के बरसाती पानी की निकासी के मुख्य 50 झरने हैं। इनमें से 15 झरने जीटी रोड पर ही हैं। इन झरनों पर लगे जाल में कबाड़ और पाॅलिथीन फंसने से इनमें से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती। इसलिए इनके जाल साफ करवाए जाएंगे। और जब भी बारिश आएगी तो निगम के सफाई कर्मचारी इन पर तैनात किए जाएंगे। जो हर आधे घंटे या एक घंटे में झरने के जाल को साफ करेंगे। ताकि इस जाल लगे झरने से बरसाती पानी तुंरत प्रभाव से झरने से होता है मुख्य नालों में जा सके।
अर्पित बुधवार, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed