{"_id":"6885448125c85ed4fb06f1dd","slug":"panels-fell-from-the-under-construction-flyover-on-the-railway-gate-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140921-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से पैनल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से पैनल गिरे
विज्ञापन
पैनल गिरने पर रोष व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद
समालखा। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर समालखा में मनाना गांव के पास फाटक नंबर 44 पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर से 18 पैनल गिर गए। शनिवार को रोड रोलर से रोलिंग करते समय हादसा हुआ। इतना ही नहीं रोड रोलर भी ढलान से 15-20 फीट नीचे की तरफ खिसक आया। रोलर चालक ने कूदकर जान बचाई। उधर, छह साल बाद भी निर्माण पूरा न होने पर क्षेत्रवासियों ने रोष व्यक्त किया और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
मनाना के ग्रामीण आजाद सिंह, चांद, विनोद उर्फ बोदी, पालेराम, पंच शकील, भौंदा, बिनोद व राजबीर ने बताया कि फ्लाईओवर से बार-बार पैनल गिर रहे हैं। ठेकेदार पर पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा अच्छी क्वालिटी का सीमेंट व सरिया पास करवाकर घटिया सीमेंट व स्क्रैप का सरिया लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पैनल लाइन मे नही हैं। पुल निर्माण 2019 मे शुरू हुआ था तय समय सीमा से तीन गुना ज्यादा वक्त गुजरने के बावजूद अधूरा पड़ा है। इस पर न तो विधायक ओर न ही सरकार ध्यान दे रही है।
बार बार पैनल गिरने से कभी भी बडा हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी समालखा के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने पैनल गिरने को साधारण घटना मानते हुए कहा कि चलते काम में छुटपुट घटना होना स्वभाविक है। संवाद