फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pandit Dhirendra Krishna Shastri will narrate Shri Hanuman Katha in Panipat from 17 to 19 May

Panipat News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 से 19 मई तक पानीपत में करेंगे श्री हनुमंत कथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri will narrate Shri Hanuman Katha in Panipat from 17 to 19 May
पानीपत। बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज पानीपत के सेक्टर-13-17 के मैदान पर 17 से 19 मई तक तीन दिन श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव के दौरान कथा करेंगे। इसी मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया था। यहां पर करीब तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। समारोह में 108 कुंडीय अखंड श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ 72 घंटे तक चलेगा। ये जानकारी अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच के अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि पंडाल में प्रवेश के लिए दस गेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा वीआईपी लोगों के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच और बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत की बैठक मंगलवार को स्काईलार्क रिसोर्ट में हुई। जिसमें नगर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पानीपत के सेक्टर 13-17 के मैदान पर श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज कथा व्यास होंगे। इस दौरान 108 कुंडीय अखंड श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ 72 घंटे तक चलेगा। जिसमें पानीपत के छह हजार परिवार भाग लेंगे।
विज्ञापन

पर्ची निकालकर श्रद्धालु को मंच पर जाने का मिलेगा मौका
शास्त्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो दिन कथा में पहुचेंगे। इनके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक शिरकत करेंगे। बालाजी का भव्य दरबार 18 मई को सजाया जाएगा। जिसमें पर्ची निकालकर श्रद्धालु को मंच पर जाने का मौका मिलेगा। तीन दिवसीय कथा के दौरान लंगर रूपी रसोई श्रद्धालुओं के लिए चलती रहेगी। कथा स्थल पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कथा के इस आयोजन को उत्तर भारत का भव्य आयोजन बनाने के लिए नगर की सभी प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग में मिल रहा है। इससे पहले लेखराज जताना ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम, हरिओम शास्त्री, सर्व संगठन सेवा संस्थान से सुरेश काबरा, दीपक शर्मा, जतिन रहेजा, अविनाश कुमार, राजू श्रीवास्तव, श्री सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, श्रीराम दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा, प. निरंजन पराशर, हरिओम तायल, सूरज दूरेजा, वेद बांगा, ओपी रनोलिया, प्राण रत्नाकर, अग्रवाल संगठन से अमरनाथ गुप्ता, गोशाला समिति के प्रधान सतीश गोयल, राजस्थानी परिवार से पीडी चौधरी, रामदास दुबे, पारसनाथ सिंह, सुमित भारद्वाज, बबलू शर्मा सिवाह व राजेश भारद्वाज मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed