फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panchayti raj, certificate course, panipat, haryana

पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों का कराया जाएगा सर्टिफिकेट कोर्स

Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
panchayti raj, certificate course, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। अब म्हारी पढ़ी लिखी पंचायत व उसके सदस्य आधुनिक शिक्षा प्राप्त होंगे। इनके बाकायदा सर्टिफिकेट कोर्स विभिन्न विश्वविद्यालयों में कराए जाएंगे। इसके बाद पंचायत आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग कर सकेंगी।
विज्ञापन

विदित है कि इस बार पंचायती राज संस्थाओं में पढ़े लिखे युवा चुनकर सामने आए हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद गांव व ब्लाक समिति समेत जिला परिषद के विकास कार्य नए ढंग से शुरू हुए हैं। नई पंचायत विकास को नई दिशा दे रहे हैं। कुछ पंचायतों के सामने आधुनिक शिक्षा आड़े आ रही है। ऐसे में अब विकास एवं पंचायत विभाग ने पढ़ी लिखी पंचायतों के सर्टिफिकेट कोर्स कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


15 दिसंबर से पहले करना होगा आवेदन
विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जाएगा। इस कोर्स के लिए सदस्यों को अपना रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर से पहले करवाना होगा। इनके कोर्स 25 दिसंबर से पहले आरंभ करवा दिए जाएंगे। इसको लेकर बीडीपीओ व डीडीपीओ कार्यालय में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों में आधुनिकता का होना जरूरी
ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भी ग्राम पंचायत व पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों का आधुनिक शिक्षा से परिपूर्ण होना जरूरी मानते हैं। सिवाह ग्राम पंचायत सरपंच खुशदिल कादियान ने बताया कि नई पंचायत गांव के विकास को लेकर गंभीर हैं। सर्टिफिकेट कोर्सों में पंचायत सदस्यों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। वे सरकार के फैसले के साथ हैं।


पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे। इसको लेकर सदस्यों को 15 दिसंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और कोर्स 25 दिसंबर से पहले आरंभ करवा दिए जाएंगे। किसी को कोई दिक्कत है तो संबंधित बीडीपीओ या फिर डीडीपीओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed