फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pakistani deligation came panipat

45 सदस्यीय पाकिस्तानी डेलीगेशन अमन-चैन का पैगाम लेकर पहुंचा पानीपत

Tue, 09 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 09 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
pakistani deligation came panipat
पाकिस्तान के पंजाब एंड सिंध बार एसोसिएशन का 45 सदस्यीय डेलीगेशन सोमवार को पानीपत पहुंचा। यहां जिला बार एसोसिएशन ने पाकिस्तानी डेलीगेशन का ढोल नंगाड़ों से स्वागत किया।
विज्ञापन


पानीपत बार रूम में पंजाब एंड सिंध बार की वाइस चेयरमैन फराह एजाज बेग ने कहा कि उनका हिंदुस्तान से पुराना संबंध है। उनका परिवार गुड़गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


देश के बंटवारे के समय वे लाहौर में आकर बस गए थे। वह पाकिस्तान से अमन का पैगाम लेकर भारत आए हैं। भारत और पाकिस्तान की बार एसोसिएशन आतंकवाद के खिलाफ मिलकर जंग लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत पहुंचने पर पाकिस्तानी वकीलों ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विकास में आतंकवाद सबसे बड़ा रोड़ा है।

अगर दोनों देशों की बार एसोसिएशन अमन चैन कायम करने का प्रण लें तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती। जिला न्यायधीश एके सिंह पंवार ने कहा कि दोनों देशों के लोग आपसी भाईचारा चाहते हैं। दोनों देशों का भला भी शांति में ही है।


फिर भी कुछ दिक्कत है जोकि दोनों देशों को पास नहीं आने देती। अमन कायम करने के लिए हमें मजबूत इरादा रखना होगा। पाकिस्तानी डेलीगेशन ने भारतीय वकीलों को पाकिस्तान आने का न्यौता भी दिया है। पाकिस्तानी वकीलों का डेलीगेशन बू-अली शाह कलंदर पीर की दरगाह पर भी पहुंचा। इस मौके पर पंजाब एंड सिंध बार एसोसिएशन की वॉयस चेयरमैन फराह एजाज बेग, चौधरी अब्दुल कलाम, अकबर अली, मुल्ताज, जावेद हाशमी, अख्तर बट्ठी, मुख्तार मुस्तफा, मुनीर भट्ठी, मोहम्मद हुसैन, गुलाम अब्बास अख्तर, अब्दुल सामद खान व आशिम महमूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed