फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pakistan flag, paniat, haryana, police

पाक झंडा लगा होने के शक में जायरीन की बस रुकवाकर हंगामा

Sat, 01 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 01 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
pakistan flag, paniat, haryana, police
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। गोरखपुर से शुक्रवार को अजमेर शरीफ जा रही जायरीन की बस को पाकिस्तान के झंडे लगे होने के शक पर स्काईलार्क रोड पर रुकवाकर गोरक्षक दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर डीएसपी देशराज व बस स्टैंड चौकी इंचार्ज उमर मोहम्मद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी बस को सिटी थाने में ले गए और बस पर लगे हरे रंग के झंडे को उतरवाया। काफी समझाने के बाद गोरक्षकों ने बस को अजमेर के लिए रवाना होने दिया। जायरीनों ने सफाई दी कि बस पर पाकिस्तान का नहीं बल्कि श्रद्धा का सूचक धार्मिक झंडा लगाया गया है।
विज्ञापन


अजमेर शरीफ जा रहे गोरखपुर के जायरीन शुक्रवार को यहां दरगाह बू अली शाह कलंदर साहब पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए जाने लगे। स्काईलार्क रोड पर गोरक्षक दल ने बस को रुकवा लिया। बस पर लगे हरे झंडे को पाकिस्तान का झंडा बताते हुए गोरक्षकों ने हंगामा काटा और जायरीनों को नीचे उतार दिया। डीएसपी देशराज बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद ने मौके पर पहुंचकर गोरक्षकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे माने नहीं। इस पर पुलिस अधिकारी बस के थाना शहर ले गए। थाना शहर में कई घंटे की मशक्कत के बाद गोरक्षकों को समझाया और झंडे उतरवाकर बस को गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन


बस के चालक सुभाष शर्मा निवासी गोरखपुर ने बताया कि बस में कुल 56 जायरीन हैं और इनमें 32 महिलाएं हैं। उनको पानीपत, दिल्ली, जयपुर होते हुए अजमेर जाना था। जायरीनों ने बस पर हरे रंग का अजमेर शरीफ का झंडा लगाया हुआ था। इसको पाकिस्तान का बताकर गोरक्षकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ऑटो मंगवा जायरीन को दरगाह में भेजा
पुलिस ने हंगामे को देखते हुए बस को कब्जे में ले लिया और जायरीन की मांग पर 15 ऑटो मंगवा सभी जायरीन को बू-अली शाह कलंदर दरगाह में माथा टेकने के लिए भेजा। एक घंटे के बाद दरगाह पर माथा टेक वापस आए जायरीन को बस में अजमेर शरीफ के लिए रवाना किया गया। गोरक्षकों ने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की। जायरीन बस पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर देशवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।


बस पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का आरोप लगाते हुए गोरक्षकों ने हंगामा किया। बस पर जो झंडा लगा था वह किसी देश का न होकर धार्मिक प्रतीक था। इसके बावजूद बस से झंडा उतरवा कर जायरीन को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।
देशराज, डीएसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed