फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pait NFL team becomes Kabaddi champion.

Panipat News: कबड्डी में पाइट एनएफएल की टीम चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pait NFL team becomes Kabaddi champion.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ कोच व अन्य। संस्थान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-11 आयु वर्ग के लड़कों की विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने कबड्डी और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में पाइट एनएफएल की टीम चैंपियन रही।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता प्रभारी सतेंद्र मलिक ने उनका स्वागत किया। अंडर-11 कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनएफएल की टीम ने आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 34-25 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता प्रभारी सतेंद्र मलिक ने बताया कि पहले दिन लड़कों के मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए। शनिवार को दूसरे और अंतिम दिन लड़कियों के वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स के परिणाम

100 मीटर दौड़ : पाइट एनएफएल के युग प्रथम, रेड रोज पब्लिक स्कूल के तनिष द्वितीय और आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वंश तृतीय रहे।

200 मीटर दौड़ : आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कार्तिक प्रथम, रेड रोज पब्लिक स्कूल के तनिष द्वितीय और विनीत तृतीय रहे।

400 मीटर दौड़ : आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नवदीप प्रथम, कार्तिक द्वितीय और रेड रोज पब्लिक स्कूल के विनीत तृतीय रहे।

ऊंची कूद : एनवीएम के श्रेयांश ने प्रथम और पाइट एनएफएल के दक्ष यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed