फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paid tribute on the martyrdom anniversary of Major Ashish.

Panipat News: शहीद मेजर आशीष के शहीदी दिवस पर किया नमन

Mon, 14 Sep 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 14 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute on the martyrdom anniversary of Major Ashish.
शहीद आशीष घोंचक के परिजनों को सम्मानित करते पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य। संगठन
पानीपत। अमर शहीद मेजर आशीष धौंचक के शहीदी दिवस पर रविवार को उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं क्षेत्र के लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी ने मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाए और उनके परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग देश सदैव याद रखेगा। शहीद मेजर आशीष का साहस, शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed