फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Pahlwan Bajrang Punia slam Brij Bhushan

बजरंग पूनिया ने बीजेपी सांसद बृजभूषण पर उठाए सवाल: सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, यौन शोषण मामले में कही ये बात

Wed, 28 May 2025 01:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 01:42 PM IST
सार

पहलवान बजरंग पूनिया ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। बजरंग पूनिया ने लिखा कई बार लगता है कि आज भी कानून गुंडों के सामने बौना है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Pahlwan Bajrang Punia slam Brij Bhushan
पहलवान बजरंग पूनिया - फोटो : ANI

विस्तार

महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप लगने से घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा कि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण रोड शो कर अपनी जीत का प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि अभी छह महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े केस कोर्ट में लंबित हैं।

विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने लगाए ये आरोप

बजरंग पूनिया ने आरोप लगाया कि जब महिला पहलवानों ने जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था, तभी नाबालिग पहलवान ने अचानक अपना बयान वापस ले लिया था। बजरंग ने लिखा कि उस समय वह बृजभूषण के दबाव में थी, जबकि वह एक बार उसके खिलाफ अदालत में गवाही दे चुकी थी। बजरंग पूनिया ने यह भी लिखा कि बृजभूषण सिंह अब भी बाकी महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे अपने मुकदमे वापस लें। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण फिर से अपनी ताकत दिखाने के लिए रोड शो निकालना चाहता है और इसके लिए वह पीड़िताओं को झुकाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

Pahlwan Bajrang Punia slam Brij Bhushan
बजरंग पूनिया का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग पूनिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कई बार लगता है कि आज भी कानून गुंडों के सामने बौना है।"  गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किए थे। पॉक्सो एक्ट के मामले में उन्हें हाल ही में अदालत से राहत मिली है, लेकिन बाकी मामलों की सुनवाई जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed