फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy procurement slows in grain markets, leaving farmers worried

Panipat News: अनाज मंडी में धान की खरीद धीमी, किसान परेशान

Sat, 27 Sep 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement slows in grain markets, leaving farmers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडी में धान की खरीद धीमी होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेयरहाउस एजेंसी ने बुधवार को केवल 60 क्विंटल धान की खरीद की। वीरवार को भी धान में नमी बताकर 260 क्विंटल धान की खरीद की गई है। शुक्रवार को मंडी में 386 गेट पास काटे गए और लगभग 1100 क्विंटल धान की आवक हुई है। धान की आवक की अपेक्षा खरीद नहीं होने पर किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
मंडियों में काफी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं पर खरीद न होने से उन्हें मंडी में रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान रामबीर, राममेहर और नफे सिंह ने बताया कि वह चार दिन पहले मंडी में धान लेकर पहुंचे है। पहले दिन अधिकारियों ने धान की जांच की और नमी बताकर धान की खरीद नहीं की गई। उन्होंने मंडी में धान को फैलाया है लेकिन कई दिन बाद भी उन्हें धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है। पीआर धान की खरीद की जा रही है। साथ ही धान में ज्यादा मात्रा में नमी होने के कारण किसानों को धान को सुखाने की हिदायत दी जा रही है। इसके अलावा मंडी में किसानों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कुमारी, सचिव, मार्केट कमेटी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed