फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy arrivals in mandis cross 1.54 lakh metric tonnes; government agencies procure 10,752 tonnes.

Panipat News: मंडियों में धान की आवक 1.54 लाख मीट्रिक टन पार, सरकारी एजेंसियों ने की 10,752 की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals in mandis cross 1.54 lakh metric tonnes; government agencies procure 10,752 tonnes.
मंडी में लगी धान की ढेरी। संवाद
-मंडियों में अब तक 1,51,408 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी, 33.82 प्रतिशत हुआ उठान
विज्ञापन

-किसानों के खातों में 6.36 करोड़ रुपये का भुगतान जारी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की आवक, खरीद और उठान का कार्य जोरों पर जारी है। मंडियों में अब तक 1,54,778.5 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1,51,408.2 मीट्रिक टन धान की खरीद विभिन्न खरीदारों व सरकारी एजेंसियों द्वारा कर ली गई है।
सरकारी खरीद एजेंसियों (हैफेड व हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) ने अब तक 10,752.7 मीट्रिक टन पीआर धान की खरीद है। मंडियों से उठान की प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। अब तक 3,637.3 मीट्रिक टन सरकारी धान का उठान कर गोदामों व मिलों तक पहुंचाया जा चुका है। यह कुल सरकारी खरीद का 33.82 प्रतिशत है। मंडियों में फिलहाल 7,115.4 मीट्रिक टन सरकारी धान उठान के लिए शेष है। इसके अलावा, नियमानुसार समय पर भुगतान प्रक्रिया को सुचारु रखते हुए अब तक 6,36,04,798 रुपये (71.61 प्रतिशत) की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर की जा चुकी है।
विज्ञापन


समालखा मंडी में जिले में सबसे अधिक 87,615.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से 86,787.4 मीट्रिक टन की खरीद पूरी हो चुकी है।

पानीपत मंडी में 26,465.3 मीट्रिक टन की आवक में से 26,096.1 की खरीद की जा चुका है। मतलौडा मंडी में 14,752.5 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 13,803.5 मीट्रिक टन की खरीद हुई। इसराना मंडी में 11,832 मीट्रिक टन आवक हुई और 11,263 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबरपुर मंडी में 8,577 मीट्रिक टन आवक के सामने 8,201.5 मीट्रिक टन की खरीद की है। बापौली मंडी में 5,536.1 मीट्रिक टन आवक हुई है। इसमें से 5,256.7 मीट्रिक टन की खरीद की। मनाना गांव के रमेश ने बताया कि समालखा मंडी में धान लेकर आया था। मंडी में सुखाने और सफाई की अच्छी जगह मिली है। नमी की जांच के बाद बोली लग गई। अब तौल और गेट पास कटने में भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। उरलाना कलां गांव के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतलौडा मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद सुचारु चल रही है। उठान अब तक अपेक्षाकृत गति नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में किसानों का भुगतान रुका हुआ है। इसे समय पर जारी कराया जाना चाहिए।


वर्जन :

जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक, सरकारी खरीद और भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से चल रही है। अधिकारियों को उठान की गति और तेज करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को धान बेचने और भुगतान प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।

13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed