फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy arrivals fast, market filled due to slow lifting

Panipat News: धान की आवक तेज, सुस्त उठान से भरने लगी मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals fast, market filled due to slow lifting
पानीपत। धान की आवक तेज हो गई है। एजेंसियां खरीद भी उतनी ही तेजी से कर रही हैं, लेकिन मंडियों से धान का उठान नहीं हो पा रहा है। सरकारी एजेंसियां 40 प्रतिशत धान का उठान कर पाई हैं।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में 91036 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें 89002 मीट्रिक टन की खरीद हुई है, जबकि उठान 10368 एमटी हो पाया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि बाबरपुर मंडी में 3978 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3737 एमटी, 241 एमटी धान कॉमन की आवक हुई है। इसी प्रकार बापौली मंडी में 2583 एमटी धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 66 मीट्रिक टन, कॉमन छह मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 2502 मीट्रिक टन की आवक हुई है। इसराना मंडी में 3912 मीट्रिक टन धान में ग्रेड-ए 1516 मीट्रिक टन और कॉमन 106 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 2290 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। मतलौडा मंडी में 8389 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें ग्रेड-ए 2591 मीट्रिक टन, कॉमन 71 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 5727 मीट्रिक टन आवक हुई है। पानीपत मंडी में 30454 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें ग्रेड-ए 2415 मीट्रिक टन, कॉमन 678 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान सात मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान और 1509 किस्म की 27264 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में 41720 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें ग्रेड-ए 1691 मीट्रिक टन, कॉमन 189 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 39840 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। सनौली मंडी में धान की आवक का खाता नहीं खुला है। उपायुक्त ने बताया कि जिले की मंडियों में 89002 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed