फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Overcast skies throughout the day; rain likely in two days.

Panipat News: दिनभर छाए रहे बादल, दो दिन में बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Overcast skies throughout the day; rain likely in two days.
पानीपत। जिले में रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। लेकिन बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। धूप और बादलों की इस लुका-छिपी के बीच सुबह और शाम के समय हवा में नमी बढ़ने से भारी उमस बनी रही।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन में बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम में हल्के बादल छाए रहे। एक बार को बारिश की उम्मीद बनी, लेकिन जिले में बारिश नहीं हुई।दोपहर तक उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि, सोमवार को हल्की बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मानसूनी मौसम में खेत में पानी जमा न होने दें और उमस भरे इस माहौल में फसलों की नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed