फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Outgoing councilor along with his son beat up the young man, video goes viral

Panipat News: निवर्तमान पार्षद ने बेटे के साथ मिलकर युवक को धुना, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Outgoing councilor along with his son beat up the young man, video goes viral
पानीपत। वार्ड-16 के निवर्तमान पार्षद व भाजपा नेता ने अपने बेटे व उसके दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की धुनाई कर दी। युवक को लाठी डंडों व लात घूसों से पीटा गया। जिससे युवक बेहोश हो गया। इस पूरी वारदात को एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो को वायरल कर दिया। मारपीट में बेहोश हुए युवक को लोगों ने नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त युवक ने निवर्तमान पार्षद के विकास नगर में गली बनाने के काम की आरटीआई में सूचना मांगी थी और अब गड़बड़झाले की शिकायत सीएम विंडो में लगा रखी है। वहीं निवर्तमान पार्षद ने उस पर संपत्ति कर शिविर में दलाली करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उसने उनके साथ गाली गलौज की थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने सेक्टर 29 पुलिस थाना में शिकायत दी है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विकास नगर निवासी रोहताश ने बताया कि रविवार को वार्ड 16 में परशुराम धर्मशाला में संपत्ति कर की त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर निगम ने विशेष शिविर लगाया था। वह भी शिविर में अपना संपत्ति कर ठीक कराने गया था। यहां शिविर में निवर्तमान पार्षद अतर सिंह रावल भी था। वो उसको देखते ही उस पर दलाली के आरोप लगाने लगा और गाली गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया। अतर सिंह ने अपने बेटे प्रदीप को फोन कर बुला लिया। प्रदीप अपने 8-10 साथियों के साथ वहां आया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसको बुरी तरह से पीटा गया। निवर्तमान पार्षद अतर सिंह ने उसके पेट में लात मारी। उसकी गर्दन में मफलर डालकर उसका गला घोंटने का प्रयास किया गया। वह मारपीट में बेहोश गया। लोगों ने उसको उठाकर उसको प्राथमिक उपचार दिया और फिर नागरिक अस्पताल लेकर गए। उसके पेट, कमर व पैरों पर चोट है। एक युवक ने उसके साथ हुई मारपीट की वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

युवक किसी और के कागजात लेकर आया था : अतर सिंह

युवक यहां संपत्ति कर में त्रुटियों को दूर कराने के नाम पर दलाली कर रहा था। वह शिविर में था। युवक ने उसको देखते ही उसके साथ गाली गलौज की। उसने युवक पर हाथ नहीं उठाया बल्कि उसने छुड़वाया है। उन्होंने पुलिस को युवक के खिलाफ शिकायत दी है।



वर्जन-

सेक्टर 29 थाना प्रभारी दीपक जांगड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed