{"_id":"6632dbe69015a0723c0ecb86","slug":"ounting-centers-will-be-built-in-arya-college-and-arya-girls-school-panipat-news-c-244-1-pnp1001-117647-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य कॉलेज और आर्य गर्ल्स स्कूल में बनाए जाएंगे मतगणना केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य कॉलेज और आर्य गर्ल्स स्कूल में बनाए जाएंगे मतगणना केंद्र
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर आर्य पीजी कॉलेज और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में चारों विधानसभाओं के मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे। इससे पहले आर्य कॉलेज के साथ एसडी सीसे स्कूल, एसडी कॉलेज व एसडीवीएम सिटी में भी मतगणना केंद्र बनाए जाते थे। चारों विधानसभाओं के मतगणना केंद्र एक साथ पर होने से लोगों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ पुलिस को भी सुरक्षा के प्रबंध एक ही क्षेत्र में करने होंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बुधवार को संयुक्त रूप से मतगणना केंद्रों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसलिए मतगणना केंद्रों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि जो भी अधिकारी यहां का दौरा करें उनके हस्ताक्षर जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए, ताकि मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्र 24 घंटे सीसीटीवी से लैस हैं।
यहां इस विस क्षेत्र की मतगणना होगी
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि आर्य कॉलेज के खेल के मैदान के सभागार में समालखा और इसराना विधानसभा से संबंधित मतगणना केंद्र और आर्य गल्स्र् पब्लिक स्कूल में पानीपत ग्रामीण व आर्य कॉलेज के सभागार में पानीपत शहरी विधानसभा का मतगणना केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों में बाहरी आगंतुकों का कोई आवागमन नहीं होगा। इसके लिए सभी पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस मौके पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, डीएसपी सुरेश सैनी, सतीश गौतम, नरेंद्र कुमार व तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा मौजूद रही।
विज्ञापन
फोटो-3 से 6-