फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Organically on the appointment of Anganwadi workers

आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति पर बवाल

Fri, 24 Jan 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 24 Jan 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। एनएफएल के विकास नगर में दो नई आंगनबाड़ी सेंटरों पर वर्कर और एक हेल्पर की नियुक्तियों को लेकर बवाल मच गया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि भर्ती के समय पात्रों को अनदेखा कर दिया गया। उपायुक्त ने इनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी है और मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

नए वार्ड 14 कीपार्षद मंजू कादियान के पति रामचंद्र कादियान इनेलो नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने वार्डवासियों के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त के सामने अपनी मांग रखी।

रामचंद्र कादियान ने बताया कि विकास नगर में दो नए आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वधावा राम कॉलोनी निवासी ललिता और नांगल खेड़ी निवासी कविता को नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन


वे दोनों दूसरे क्षेत्रों की हैं। जबकि आंगनबाड़ी के लिए गीता, सुरेश और रेखा ने भी आवेदन किया था। हेल्पर के लिए अनीता ने आवेदन किया था।

उन्होंने कहा कि ये सब पात्र भी, लेकिन अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इनकी पात्रता को अनदेखा कर दिया। इससे वार्डवासियों में रोष है। डीसी ने लोगों की बात सुनकर नियुक्ति पर रोक लगाने के आदेश देकर सीटीएम से मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विकास चंदौली, बिजेंद्र कादियान, अतर सिंह रावल, बिमला, निर्मला, गीता, सुमन, गुड्डी और दर्शना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed