फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ordered to eat 100 rupees on Zomoto, got 40 thousand rupees

जोमॉटो पर किया 100 रुपये खाने का आर्डर 40 हजार रुपये में पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ordered to eat 100 rupees on Zomoto, got 40 thousand rupees
पानीपत। जोमॉटो पर खाने के लिए 100 रुपये का दिया ऑर्डर एक युवक को 40 हजार रुपये में पड़ा। उसने समय पर ऑर्डर न पहुंचने पर गूगल से कस्टर केयर का नंबर लेकर कॉल किया। ठग ने खुद को कर्मचारी बताया और युवक को दोबारा ऑर्डर करने के लिए एक लिंक भेजकर जानकारी भरने के लिए कहा। युवक ने लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैंग हो गया। स्विच ऑफ कर ऑन किया तो खाते से रुपये निकले मिले। शहर थाना पुलिस मामले की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह घरौंडा में गाड़ियों में सीएनजी लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी नुपुर का एचडीएफसी बैैंक में खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर लिंक है। उन्होंने 26 सितंबर को जोमॉटो ऐप से 100 रुपये खाने का ऑर्डर किया था। उसने अपनी पत्नी के खाते से पेमेंट की थी। काफी देर बीत जाने के बाद भी ऑर्डर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने गूगल से जोमॉटो का कस्टर केयर नंबर निकाला और कॉल की।
विज्ञापन

सामने वाले ने खुद को जोमॉटो का कर्मचारी बताया। समस्या बताई तो उसने चेक किया और कहा कि ऑर्डर कंफर्म नहीं हुआ है। ठग ने उसे लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर दोबारा जानकारी भरनी होगी। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैंग हो गया। कुछ देर बाद फोन स्विच ऑफ कर ऑन किया तो खाते से 40 हजार रुपये कटे मिले। उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर कॉल किया, लेकिन युवक ने फोन नहीं उठाया। अंत में वह शहर थाना पुलिस पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, साइबर सेल और शहर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed