फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Order

Panipat News: नील गाय से हादसे का 4.53 लाख का क्लेम देने का आदेश, बीमा कंपनी पर जुर्माना लगा

Thu, 11 Jun 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Order
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नील गाय के सामने आने से क्षतिग्रस्त हुई कार का बीमा क्लेम खारिज करना कंपनी को भारी पड़ गया। उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को 4.53 लाख रुपये का क्लेम 9 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 11 हजार रुपये का जुर्माना और 5500 रुपये मुकदमा खर्च के रूप में देने का भी निर्देश दिया गया है।
गांव सौंधापुर निवासी मुकेश कुमार सैनी की महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार का 10 फरवरी 2019 को पानीपत-जींद रोड पर हादसा हो गया था। अचानक नील गाय के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गई और पलट गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन मालिक ने बीमा कंपनी को सूचना दी। सर्वेयर ने मौके पर जांच कर वाहन को ‘टोटल लॉस’ घोषित किया, लेकिन इसके बावजूद बीमा कंपनी ने क्लेम देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के साक्ष्य और दस्तावेजों की जांच की। आयोग ने पाया कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था और बीमा पॉलिसी के तहत क्लेम देय था। आयोग ने स्पष्ट किया कि सर्वेयर की रिपोर्ट को बिना ठोस कारण के खारिज नहीं किया जा सकता।

आयोग के अनुसार वाहन की बीमित राशि छह लाख रुपये थी। इसमें स्क्रैप वैल्यू और अन्य कटौतियां घटाने के बाद 4.53 लाख रुपये की राशि बनती है, जिसका भुगतान बीमा कंपनी को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed