फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition to increase GST on footwear, clothes and readymade garments

फुटवियर, कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट पर जीएसटी बढ़ाने का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Opposition to increase GST on footwear, clothes and readymade garments
पानीपत। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए - फोटो : Panipat
पानीपत। नए वर्ष की पहली जनवरी से फुटवियर, कपड़े और रेडीमेड गारमेंट पर जीएसटी की बढ़ी हुई दर लागू होने जा रही है। इसके विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल आ गया है। मंगलवार को इनकी एक बैठक हुई। इसके बाद एलान किया गया कि जीएसटी की बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए अन्यथा व्यापारी वर्ग सड़कों उतरा आएगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जीएसटी की दर पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करना न्यायसंगत नहीं है। व्यापारी को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार जीएसटी की दरों को कम करेगी, लेकिन दरों को नए साल से इसे बढ़ा दिया गया है। व्यापारी अभी तक आर्थिक बोझ झेल रहा है। लॉकडाउन की मार से उभर नहीं पाया है। कच्चे माल की लागत में बढ़ चुकी है और डीजल की बढ़ी दरों ने भी महंगाई बढ़ा दी है। माल भाड़ा में बढ़ गया है और इन परिस्थितियों में व्यापार करना आसान नहीं है। ऊपर से फुटवियर एवं कपड़ा व्यापारियों पर 12 प्रतिशत जीएसटी का बोझ डाल लिया गया है। इससे उनका व्यापार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग कि जीएसटी बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया जाए अन्यथा देश का व्यापारी बढ़ोतरी के विरोध में सड़कों पर उतर आएगा। इस मौके पर हरियाणा शूज एसोसिएशन के पानीपत जिला प्रधान राम नारायण गोयल, संरक्षक एवं व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री सुलेख जैन, प्रदेश उपप्रधान अशोक कालरा, शहरी प्रधान मलिक राज गर्ग समेत अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed