फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposed opening of liquor shop in the middle of colonies

Panipat News: कॉलोनियों के बीच शराब का ठेका खोलने का किया विरोध, सड़क पर उतरे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Opposed opening of liquor shop in the middle of colonies
पानीपत। आजाद नगर कॉलोनी में आबादी के बीच शराब का ठेका खोलने का कॉलोनियों के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। रविवार को आजाद नगर के साथ ही राजनगर और संजय नगर कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों ने ठेका खोलने जाने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने ठेके का शटर बंद करा दिया। इस दौरान उनकी सेल्समैन से भी हाथापाई भी हुई। हंगामे की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई। करीब छह घंटे के बाद मामला शांत हुआ। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका बंद नहीं किया गया तो वह सोमवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उधर वार्ड 18 के पार्षद बबलू कुमार ने डीसी को पत्र लिखकर शराब ठेके को आबादी से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के आजाद नगर, राजनगर और संजय नगर कॉलोनी का है। आजाद नगर कॉलोनी में एक शराब की दुकान खोली गई है। रविवार सुबह करीब नौ बजे जैसे ही शराब की दुकान खुली तो कॉलोनीवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हंगामा कर रही महिलाओं का कहना है कि आजाद नगर में जहां पर शराब का ठेका है वहां आबादी है। साथ ही रेलवे का अंडर पास भी है। जहां पर आए दिन हादसे हाेते हैं। आजाद नगर के साथ साथ संजय नगर और राजनगर कॉलोनी का बाजार भी लगता है। शराब का ठेका होने से महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है शराब के ठेके के कारण छोटे बच्चे भी शराब की लत में पड़ जाएंगे। उन्होंने शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की। गुस्साई महिलाओं ने ठेके के बाहर की धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन किया शटर बंद ः गुस्साई भीड़ ने शराब ठेके का शटर जबरन बंद करने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी सेल्समैन के साथ भी हाथापाई हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेका खोले जाने का विरोध कर रहे कॉलोनी वासियों से बात की। लेकिन, भीड़ ठेके को बंद करने पर अड़ गई। थाना प्रभारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद जो भी निर्णय होगा उसकी के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शराब का ठेका बंद नहीं हुआ तो सोमवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्षद ने डीसी को लिखा पत्र ः उधर, वार्ड 18 के पार्षद बबलू कुमार ने शराब ठेके को आबादी क्षेत्र से बाहर करने के लिए डीसी को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि आजाद नगर राजनगर और संजय नगर कॉलोनी की आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका खोला गया है। यह स्थान संवेदनशील है। यहां से कुछ दूरी पर विद्यालय है और कोचिंग सेंटर भी है। जहां पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए जाते हैं। शराब की दुकान खोले जाने से वार्डवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तुरंत ही शराब की दुकान को वहां से हटवाकर दूसरे स्थान पर स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed