फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Operation theatre started in Khotpura's CHC, experts will be deployed

Panipat News: खोतपुरा की सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू, तैनात रहेंगे विशेषज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Operation theatre started in Khotpura's CHC, experts will be deployed
ऑपरेशन ​थियेटर का उद्घाटन करते ​शिक्षा मंत्री के भाई  हरपाल ढांडा। स्वास्थ्य विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने खोतपुरा गांव की सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू कर दिया है। यह ग्रामीण अंचल में इस तरह की पहली सीएचसी है। सीएचसी में विशेष चिकित्सक, शल्य चिकित्सक व बाल चिकित्सक 24 घंटे तैनात रहेंगे। सीएचसी में एक महीने पहले गर्भवती की डिलीवरी शुरू की थी। उस समय भी यह पहली सीएचसी थी।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने मंगलवार को सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। मौके पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक, ब्लॉक समिति के चेयरमैन दीपक राणा, डॉ. अरुण शर्मा, हरपाल ढांडा, डॉ. विजय मलिक मौजूद रहे। हरपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर रही है। ग्रामीण अंचल में सीएचसी और पीएचसी में बेहतर ऑपरेशन थियेटर तक की व्यवस्था शुरू करना अपने आप में बड़ी बात है। अब ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर दूर शहर के अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। उनको अपने घर के पास ही इलाज मिलेगा। इससे खोतपुरा के साथ आसपास के करीब 20 गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ऑन कॉल पर जाएंगी

प्रभारी डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोतपुरा में ऑपरेशन थियेटर में 24 घंटे विशेष चिकित्सा, शल्य चिकित्सा व बाल रोग चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेगी। आपातकाल में ऑन फोन कॉल पर महिला चिकित्सक पहुंचेंगी। अब आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मौके पर सरपंच पाई देवी व पूर्व सरपंच रामकुमार संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed