फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only people with both vaccinations are getting government ration

दोनों वैक्सीनेशन वाले लोगों को ही मिल रहा सरकारी राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Only people with both vaccinations are getting government ration
पानीपत। कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाने के बाद ही राशन डिपो पर कार्ड धारकों को राशन मिल पा रहा है। जनवरी से सरकारी राशन वितरण के दौरान इस बार टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत राशन डिपो ने राशन वितरण के दिन का संदेश ग्रुप में डालकर लिखा है कि राशन उसी को मिलेगा जिसको कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी डिपो पर मासिक वितरण के लिए राशन पहुंच चुका है। वहीं जनवरी का राशन बांटने से पहले हरियाणा फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने नए नियम बनाएं हैं। राशन वितरण के दौरान जो व्यक्ति दोनों वैक्सीन लगे होने के प्रमाणपत्र की कॉपी दिखा रहा है उसे ही राशन दिया जा रहा है। तहसील कैंप, मॉडल टाउन, खटीक बस्ती समेत सभी डिपो होल्डर ने राशन वितरण से पहले प्रमाणपत्र की मांग की। जिसने प्रमाणपत्र दिखाया उसे ही राशन दिया गया। ज्यादातर घरों में कोई न कोई ऐसा सदस्य था जिसने दोनों वैक्सीन लगा रखी थी। जिनकी वजह से परिवार को राशन मिल गया। वहीं जिन परिवार में किसी भी सदस्य ने दोनों वैक्सीन नहीं लगवाई उन्हें राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दोनों वैक्सीन के स दिखाने पर भी बीपीएल व एपीएल कार्ड धारकों को राशन वितरीत किया जा रहा है। राशन लेने को लेकर लोग तेजी से वैक्सीन भी लगवा रहे है। लोग कम से कम राशन लेने को लेकर तो वैक्सीन लगवाकर अपने आप को कोरोना महामारी से बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष सिहाग,डीएफएससी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed