{"_id":"6a1b349ff321df4a370e4a15","slug":"only-one-day-left-for-application-in-graduate-class-50-applications-received-panipat-news-c-244-1-sknl1016-158123-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्नातक कक्षा में आवेदन का मात्र एक दिन शेष, 50 फीसदी हुए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्नातक कक्षा में आवेदन का मात्र एक दिन शेष, 50 फीसदी हुए आवेदन
Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। रविवार को आवेदन का अंतिम दिन है। अवकाश के बावजूद इस दिन युवाओं की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क खुले रहेंगे।
आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि दाखिलों के आवेदन में मात्र एक दिन शेष हैं। विद्यार्थी एडमिशन पोर्टल पर 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में निर्धारित 2370 सीटों के मुकाबले शनिवार शाम तक 2066 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में आवेदन की अंतिम तिथि सात दिन बढ़ाए जाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी ध्यान से अपना ऑनलाइन आवेदन भरें। बीए जैसे जिन पाठ्यक्रमों में एक से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन हैं, वहां कम से कम पांच कॉम्बिनेशन भरने जरूरी हैं। यदि अभी बारहवीं का सर्टिफिकेट नहीं मिला है तो फॉर्म भरते समय ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी अपलोड कर सकते हैं। एक ही यूजर आईडी से अलग-अलग कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा से बाहर के विद्यार्थी अखिल भारतीय कोटे के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
करीब 50 फीसदी हुए आवेदन
जिले में करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 11927 विद्यार्थी और सीबीएसई के करीब 7000 विद्यार्थी शामिल हैं। जबकि जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला होना है। इनमें चार राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त और 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। शनिवार शाम तक जिले के विभिन्न कॉलेजों में करीब 9000 आवेदन हुए हैं जो कुल विद्यार्थियों का करीब 50 फीसदी है। ऐसे में अपनी-अपनी सीटों को भरने के लिए काॅलेज प्रशासन द्वारा भी पूरा जोर लगा दिया गया है।
तनाव और भ्रम से बचने की सलाह
फॉर्म भरते समय स्कैन किए गए दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर आदि की जरूरत होती है। अंतिम समय पर आवेदन करते समय कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर विद्यार्थी उसे समय पर स्कैन या अपडेट नहीं कर पाएंगे। यदि जल्दी आवेदन करते हैं और कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का समय मिल जाता है। कई बार बैंक सर्वर डाउन होने या ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याएं होने से अंतिम समय में भुगतान की दिक्कत हो सकती है। जल्दी आवेदन करने पर यह जोखिम कम हो जाता है। अंतिम दिन की जल्दबाजी में तनाव और भ्रम बढ़ सकता है।
आवेदन की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें
आवेदन भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी और पीडीएफ सेव कर लें। फॉर्म सबमिट करने के बाद ईमेल और एसएमएस की पुष्टि अवश्य चेक करें। आवेदन की रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये है। यदि विद्यार्थी अपने ऑनलाइन फार्म में कोई संशोधन करना चाहें तो 1 जून तक कर सकते हैं। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 10 जून को जारी होगी ताकि कोई आपत्ति हो तो उसे दूर कर दिया जाए। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जून को आयेगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 12 से 15 जून तक फीस भर सकेंगे।
पंजीकरण नंबर और पासवर्ड याद रखना जरूरी
विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। सभी दस्तावेज पहले से स्कैन कर तैयार रखें। अपना सही नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें क्योंकि इनको बाद में नहीं बदला जा सकता। अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड अच्छी तरह नोट कर लें क्योंकि द्वितीय और फाइनल वर्ष तक इसकी जरूरत पड़ती है। पंजीकरण के बाद व्यक्तिगत विवरण भरे जाएंगे। इसके लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, 10वीं और 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट, स्कूल से जारी मूल चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस केटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें। हरियाणा के छात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।