फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only four days left for applications, registration process picks up pace

Panipat News: आवेदन के मात्र चार दिन शेष, पंजीकरण प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Only four days left for applications, registration process picks up pace
पानीपत। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, आवेदकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद बुुधवार शाम तक करीब 56 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जबकि 44 प्रतिशत सीटों के लिए आवेदन नहीं आए हैं। पोर्टल भी सुचारू रूप से चल रहा है। 30 जून की रात पोर्टल बंद हो जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे जल्दी से अपना आवेदन पूर्ण करें। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। जिन विद्यार्थियाें ने अब तक आवेदन किए हैं, उनकी वरीयता सूची दो से 15 जुलाई तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन




आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 344 कॉलेजों में 85 कोर्स में करीब 2.30 लाख सीटों पर बुधवार शाम साढ़े सवा छह बजे तक पूरे हरियाणा से 112468 आवेदन पूर्ण हो चुके है। हालांकि 126276 विद्यार्थियों के पंजीकरण हो चुके हैं। बुधवार को 1859 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि 3735 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण किए गए। ज्यों-ज्यों आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, आवेदकों की संख्या घट रही है। मंगलवार को जहां 7180 पंजीकरण हुए थे, वहीं बुधवार को 1859 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। आवेदन के लिए अब मात्र चार दिन शेष हैं। यदि पोर्टल सही चलता रहा तो इन चार दिनों में 20 से 25 हजार ओर आवेदन किए जा सकते हैं जिससे आवेदनों की संख्या 1.60 लाख को भी पार कर पाना मुश्किल है। परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन




आपत्ति दर्ज कराने के बाद फार्म अपलोड करना जरूरी
जिले के सभी कॉलेजों में आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन का कार्य जारी है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्र गलतियां भी कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियाें ने कोई जरूरी दस्तावेज अपलोड नहीं किया है या उनके दस्तावेज में कोई कमी रह गई है तो ऐसे आवेदनों पर आपत्ति लगाकर विद्यार्थियों को सूचित किया जा रहा है। अगर कोई विद्यार्थी आपत्ति लगाए जाने के बाद भी अपना दस्तावेज जमा नहीं करता है तो उसका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आएगा। हालांकि छात्र 30 जून तक संबंधित आपत्ति रिमूव करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो जुलाई को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची

स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए दो जुलाई को पहली प्रोविजनल वरीयता सूची जारी की जाएगी। दो से 15 जुलाई के दौरान प्रथम और द्वितीय वरीयता सूची जारी की जाएंगी। साथ ही फीस जमा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। पहली दो काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं।



वर्जन-
कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है लेकिन अभी तक करीब 55 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी असुविधा के लिए विद्यार्थी नजदीकी कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।


- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।

वर्जन-

यूजी कक्षाओं में आवेदन के वीरवार व शुक्रवार दो दिन शेष हैं। विद्यार्थी समय रहते आवेदन करें और अपने विषय और कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर करें।

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।

वर्जन-

अंतिम तिथि नजदीक आने के बाद आवेदन प्रक्रिया थोड़ी तेज हुई है। आवेदनों की ऑनलाइन जांच का कार्य में भी सतर्कता बरती जा रही है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें।

- डॉ. अजय गर्ग, आईबी कॉलेज, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed