{"_id":"688a8fa2b1b454d6fa0f28ef","slug":"online-portal-of-urban-body-department-stalled-from-three-months-even-in-offline-maps-are-not-being-uploaded-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141146-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निकाय विभाग का पोर्टल 3 माह से ठप, नक्शे नहीं हाे रहे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निकाय विभाग का पोर्टल 3 माह से ठप, नक्शे नहीं हाे रहे अपलोड
विज्ञापन
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग का ऑनलाइन पोर्टल तीन महीने से ठप है। पालिका अधिकारियों को छह जून को होबपास पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड नक्शों को ऑफलाइन स्वीकृत करने की शक्ति दी थी। अब होबपास पोर्टल पर नक्शे ऑनलाइन अपलोड नहीं हो रहे हैं। ऐसे में पालिका अधिकारियों को दी गई पावर भी काम की नहीं रही। पत्र भेजकर होबपास पोर्टल तत्काल सुचारु करने की मांग की है।
पीपी कपूर ने बताया कि प्रदेश के 90 शहरों के लोग अपने भवनों के नक्शे स्वीकृत कराने के लिए तीन महीने से धक्के खा रहे हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग का पोर्टल वर्ष 2019 में शुरू किया था। वह अब पूरी तरह से दम तोड़ चुका है। अब भवनों के नक्शे न ऑनलाइन जमा व स्वीकृत हो रहे हैं और न ऑफलाइन जमा करा स्वीकृत करने की कोई व्यवस्था है। नतीजन लोग धक्के खा रहें हैं। इनकी कहीं सुनवाई नहीं है। कपूर ने आरोप लगाया कि होबपास पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त नक्शों की सरकारी फीस लेने वाली व नक्शे स्वीकृत करने वाली ठेकेदार निजी कंपनियों को सरकार समय से भुगतान नहीं करती। इस कारण निजी कंपनियां बार-बार काम छोड़ रही हैं।
रणबीर ने बताया कि उनको होम लोन लेना है। वे एक महीने से नक्शा ऑनलाइन अपलोड करने के प्रयास में लगे हैं। यह अपलोड नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राधिका ने बताया कि उनको अपना मकान बनाना है। ठेकेदार मकान निर्माण कार्य शुरू करने को तैयार है लेकिन नक्शा पास नहीं हो पाया है। ऐसे में मकान का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं।