फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online applications invited for 27 vacant ration depot licenses in the district

Panipat News: जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे

Mon, 19 Oct 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Online applications invited for 27 vacant ration depot licenses in the district
पानीपत। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सुदृढ़ बनाने और पात्र परिवारों तक राशन की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राशन डिपो के नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पर 10 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सरकार ने 10 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पोर्टल शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों की समस्या का स्थायी समाधान करना है, जिन्हें राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके साथ ही, यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि योजना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राशन डिपो लाइसेंस आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण का विशेष प्रावधान किया है। इससे महिलाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

सरल पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
पात्र युवाओं और महिलाओं हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल ([https://saralharyana.gov.in](https://saralharyana.gov.in)) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रिक्त राशन डिपो की ग्रामवार व जिलावार सूची और अन्य पात्रता शर्तें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ([https://haryanafood.gov.in](https://haryanafood.gov.in)) पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed