{"_id":"6ad5427aaa5822721f090634","slug":"online-applications-invited-for-27-vacant-ration-depot-licenses-in-the-district-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166226-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे
Mon, 19 Oct 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सुदृढ़ बनाने और पात्र परिवारों तक राशन की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राशन डिपो के नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पर 10 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
सरकार ने 10 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पोर्टल शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों की समस्या का स्थायी समाधान करना है, जिन्हें राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके साथ ही, यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि योजना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राशन डिपो लाइसेंस आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण का विशेष प्रावधान किया है। इससे महिलाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। संवाद
सरल पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
पात्र युवाओं और महिलाओं हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल ([https://saralharyana.gov.in](https://saralharyana.gov.in)) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रिक्त राशन डिपो की ग्रामवार व जिलावार सूची और अन्य पात्रता शर्तें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ([https://haryanafood.gov.in](https://haryanafood.gov.in)) पर उपलब्ध हैं।