{"_id":"6258839bb8f09e2366207b5e","slug":"one-young-man-death-two-injured-in-car-collision-panipat-news-knl1049700114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गांव खलीला मोड़ पर एक कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। ये तीनों युवक फैक्टरी से काम कर लौट रहे थे। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों सौंप दिया। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मनाना निवासी योगेश ने बताया कि उसका छोटा भाई मंजीत उसके साथ गांव दीवाना गांव स्थित फैक्टरी में काम करता था। बुधवार रात को वे दोनों एक बाइक पर सवार होकर फैक्टरी से अपने घर की ओर चले थे । उनके साथ गांव नारायणा निवासी अजय व गुरमीत भी थे। गांव खलीला मोड़ के पास मंजीत, गुरमीत व अजय बाइक रोककर टॉयलेट करने लगे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने इनको टक्कर मार दी। कार चालक यहां से फरार हो गया। वो तीनों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने मंजीत को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मंजीत की वहां जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। अजय व गुरमीत को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनकी हालत अब भी गंभीर है।