फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One worker died and another was seriously injured after being electrocuted while painting.

Panipat News: पेंट करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
One worker died and another was seriously injured after being electrocuted while painting.
विष्णु फाइलफोटो।
पानीपत। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही के मुख्य गेट का पेंट करते समय मंगलवार सायं तीन बजे के करीब हाई वोल्टेज का करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों श्रमिक सीढ़ी लगाने के लिए लोहे की कुंडी का प्रयोग कर रहे थे। कुंडी ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज के तारों में डल गई।
विज्ञापन

दोनों धड़ाम के साथ नीचे गिर गए। इसी गुरुद्वारा में 12 जून 2017 को बड़ा हादसा हुआ था। गुरुद्वारा के भूतल में पिलर बनाते समय गुरुद्वारा धंस गया था, इसमें उस समय पांच लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद गुरुद्वारा का निर्माण कार्य लगातार चल रहा था। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रवि ने गुरुद्वारा में पेंट का ठेका ले रखा था। रवि के भाई रमाकांत और उसके साथी आजमढ़ के विष्णु (21) मंगलवार को पेंट का काम कर रहे थे। वे दोपहर बाद करीब तीन बजे मुख्य गेट के ऊपर पेंट कर रहे थे। उन्होंने सीढ़ी के लिए कुंडी ऊपर फेंकी तो यह इसके ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों में फंस गई। कुंडी के लगते ही रमाकांत और विष्णु नीचे गिर गए। राहगीर इनको रिक्शा में जिला नागरिक अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। गुरुद्वारा प्रबंधन के पदाधिकारी, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष बलजीत सिंह और ठेकेदार रवि कुमार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही गुरुद्वारा पहुंची।
विज्ञापन

बिजलीकर्मी ने हटाई कुंडी : हाई वोल्टेज तारों से कुंडी से तार नीचे लटक रही थी। बाजार से आने वाले लोगों में डर बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम को इसकी सूचना दी। बिजलीकर्मियों ने आकर कुंडी को हटाया, इसके बाद लोगों का निकलना आसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा के पुन: निर्माण का चल रहा है काम : गुरुद्वारा पहली पातशाही 12 जून 2017 को धंस गया था, इसमें काम करने वाले मजदूर, एक सेवादार और एक पाठी मलबे के नीचे दब गए थे।

इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। एनडीआरएफ की टीम ने आकर बचाव कार्य किया था। गुरुद्वारा भवन का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा था।

विष्णु फाइलफोटो।

विष्णु फाइलफोटो।

विष्णु फाइलफोटो।

विष्णु फाइलफोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed