{"_id":"615dfede8ebc3e05d03bb504","slug":"one-way-to-market-roads-heavy-vehicles-will-be-banned-from-9-am-to-7-pm-panipat-news-knl85684976","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार के रास्तों को करवाया वन-वे, सुबह नौ से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार के रास्तों को करवाया वन-वे, सुबह नौ से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
पानीपत। दुकादारों द्वारा दुकान के बाहर दो-दो फुट रखा हुआ समान।
- फोटो : Panipat
शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने बाजार प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत लाल बत्ती चौक से इंसार चौक, एसडी कॉलेज से लेकर अमरभवन चौक और पचरंगा बाजार को वन-वे किया गया है। यहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। केवल छोटा हाथी और बाइक इत्यादि जैसे छोटे वाहन ही जा सकेंगे।
इसके अलावा बाजारों में पहले वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि जिन दुकानदार ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया है, उसका सबूत रहे। बाजारों में दुकानदारों को चेताने के लिए मुनादी भी करवाई जाएगी, ताकि दुकानदार जागरूक रहें और अतिक्रमण न करें। इसके बाद चालान किए जाएंगे। पहले चालान हजार रुपये का और दूसरा चालान दो हजार रुपये का होगा। इसके बाद भी अगर कोई दुकानदार नहीं माना तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। बैठक में नगर निगम अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों व बाजार प्रधानों के साथ मिलकर बाजारों के अतिक्रमण की समस्या पर रणनीति इख्तियार की गई है।
वहीं, अतिक्रमण के सामान को उठाने के लिए निगम ने ट्रैक्टर ट्राली का भी प्रबंध किया है। निगम ने सफाई शाखा के अधिकारियों की दो टीमें बनाई हैं। हर टीम में 6-6 लोग शामिल होंगे। इनके साथ हरियाणा पुलिस के जवान भी इस कार्रवाई में शामिल रहेंगे। इनको बाजारों में चालान करने और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मिशन को अमलीजामा पहनाते हुए बुधवार से निगम ने अभियान भी शुरू कर दिया है। शाम को शहर के बाजारों में सफाई शाखा के अधिकारियों ने मुनादी और वीडियोग्राफी का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
यहां रहता है जाम
लाल बत्ती से लेकर सलारगंज गेट तक, गुरुद्वारा पहली पातशाही से लेकर डॉ. मनोहर की दुकान तक व हलवाई हट्टे से लेकर गुड मंडी बाजार तक भारी जाम रहता है। यहां वीडियोग्राफी, मुनादी, चालान और एफआईआर का फैसला लिया गया।
इस पर नहीं बनी सहमति
बैठक में दुकानों के सामने पीली पट्टी लगाए जाने का मुद्दा कुछ बाजार प्रधानों ने उठाया। इस पर बाकी बाजार प्रधानों की सहमति नहीं बनी। जिस पर फैसला लिया गया कि दुकानों के सामने पीली पट्टी नहीं लगाई जाएगी।
ये बनाई टीमें
टीम नंबर एक में नगर निगम के सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा, सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, पुलिस विभाग से एएसआई रोहताश व शक्ति समेत ड्राइवर सुनील शामिल रहेगा।
वहीं, टीम नंबर दो में सहायक सफाई निरीक्षक गुरमीत सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक राकेश कुमार, लिपिक विक्रम राणा, पुलिस विभाग से राजेश व सुभाष को शामिल किया जाएगा।
दुकानदारों को मुुनादी से समझाया व चेताया जाएगा। वीडियोग्राफी की जाएगी, ताकि बाद में दुकानदार ये न कह सकें कि उनके चालान गलत किए। दो बार चालान देकर भी मौका दिया जाएगा। इसके बाद न मानने वाले दुकानदार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।