फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One of two friends who went to take bath in Delhi Parallel Canal drowned under suspicious circumstances

Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए दो दोस्तों में से एक संदिग्ध परिस्थितियों में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
One of two friends who went to take bath in Delhi Parallel Canal drowned under suspicious circumstances
पानीपत। बत्रा कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए दो दोस्तों में से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। परिजनों ने दूसरे युवक पर आरोप लगाया कि उसने 12 बजे की हुए हादसे की परिजनों को शाम चार बजे सूचना दी।
विज्ञापन

वह बार-बार बयान बदल रहा है, हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है, पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के हरि नगर गांव निवासी बिरपाल ने बताया कि वह हाल में पानीपत में बत्रा कॉलोनी में रहता है। उसके पास तीन बेटे और एक बेटी है। उसका दूसरे नंबर का बेटा 19 वर्षीय मनोज बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे अपने दोस्त अन्नू के साथ दिल्ली पैरलल नहर में नहाने के लिए गया था। उन्हें शाम चार बजे दोस्त ने फोन कर सूचना दी कि उनका बेटा मनोज दिल्ली पैरलल नहर में डूब गया है। वह नहर पर पहुंचे तो उन्हें बेटे के कपड़े, जूते व फोन नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त बार-बार बदल रहा बयान
पिता बिरपाल ने बताया कि उन्होंने दोस्त से हादसे के बारे में जानने का प्रयास किया तो दोस्त ने पहले कहा कि सबसे पहले वह नहाने के लिए नहर में उतरा था, उसे नहाते वक्त पता नहीं चला कि मनोज ने किस समय नहर में छलांग लगा दी। उसे सिर्फ मनोज का हाथ दिखाई दिया, वह बचाने लगा तो उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह किसी तरह बाहर निकला, वह मनोज को नहीं बचा पाया। उसके बाद उसने बयान दिया कि वह बाहर नहर किनारे खड़ा था, जबकि पास में खड़ा होकर मनोज फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच मनोज ने नहर में छलांग लगा दी, फोन भी बह गया।

एक बच्चे ने चौक पर फोन दिया
पिता ने कहा कि दोस्त अन्नु के अनुसार फोन नहर में बह गया। जबकि उन्होंने मनोज के फोन पर फोन किया तो एक बच्चे ने उठाया। जो बच्चा उसे बत्रा कॉलोनी चौक पर फोन देकर चला गया। उसने माता-पिता के बारे में पूछा तो कहा कि वह नौकरी पर चले गए है। ऐसे में बेटे की मौत उन्हें संदिग्ध नजर आ रही है।


वर्जन
पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है, युवक की नहर में तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। नहर में नहाने वाले दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed