{"_id":"6182f0962d88c721a20c3fb6","slug":"one-member-of-illegal-pistol-supplying-gang-arrested-in-four-states-12-pistols-recovered-panipat-news-knl88607076","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों में अवैध पिस्तौल सप्लाई करने वाले गिरोह का एक सदस्य धरा, 12 पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार राज्यों में अवैध पिस्तौल सप्लाई करने वाले गिरोह का एक सदस्य धरा, 12 पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने चार राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 12 पिस्तौल बरामद की है। हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस के हाथ नहीं आया है। पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। ये गिरोह अब तक यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब व दिल्ली में 40-50 अवैध पिस्तौल सप्लाई चुका है। पुलिस ने आरोपी से उनके सरगना व अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर ली है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
सीआईए टू ने पुखराज उर्फ राज निवासी नंगला तला जिला भरतपुर, राजस्थान को रविवार को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था। पुखराज यहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी पुखराज से 12 देसी पिस्तौल बरामद हुई थी। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
एसपी शशांक कुमार सावन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पानीपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए की गिरफ्त में आया आरोपी पुखराज महाराष्ट्र के जलगांव से 20 हजार रुपये में अवैध पिस्तौल खरीदकर लाता था और हरियाणा, पंजाब, यूपी व दिल्ली में सप्लाई करता था। जलगांव से पिस्तौल खरीदने के बाद पुखराज व उसके साथी भरतपुर वापस चले जाते थे। वहीं से वे लोग प्लानिंग बनाकर पिस्तौल सप्लाई के लिए निकलते थे।
विज्ञापन
हरियाणा, दिल्ली व यूपी में गैंगस्टर सक्रिय, इसलिए यहां होती है सप्लाई
आरोपी पुखराज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हरियाणा, दिल्ली व यूपी में अधिक गैंगस्टर हैं। यहां पर गैंगवार की घटनाएं होती रहती हैं। गैंगस्टर अवैध हथियारों की काफी डिमांड करते हैं। इसलिए यहां पर पिस्तौल बेचना आसान होता है। इसलिए उन्होंने हथियारों की सप्लाई के लिए इन राज्यों को चुना था।
बस, ट्रेन का करते है इस्तेमाल
पुलिस की गिरफ्त में आए पुखराज ने बताया कि वो हथियारों की सप्लाई के लिए निजी वाहनों का प्रयोग नहीं करते थे। वे हथियारों की सप्लाई के लिए बसों व ट्रेन का इस्तेमाल करते थे। उनका मानना है कि ऐसे में उनको पकड़ पाना मुश्किल था।
सभी सदस्यों की अलग-अलग जिम्मेदारी
पुलिस पूछताछ में ये सामने आया है कि ये पूरा गिरोह सोची समझी साजिश के साथ काम करता था। कुछ सदस्य जलगांव से हथियार लेकर आते थे। इसके बाद अलग-अलग सदस्यों को अलग अलग क्षेत्र में हथियार सप्लाई करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। अब पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।