फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one man injured in fire of panipat

रविदास जयंती से एक दिन पहले शरारती तत्वों ने मंदिर के ही पुजारी की कुटिया में लगाई आग, बाबा झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
one man injured in fire of panipat
गांव निंबरी में रविदास जयंती से एक दिन पहले शुक्रवार देर रात साढे़ 11 बजे शरारती तत्वों ने मंदिर के बाबा की कुटिया में आग लगा दी, जिसके कारण बाबा झुलस गया। वहीं, जब बाबा ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आसपास के लोगों ने बाबा को कुटिया से बाहर निकाला और उसको सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, खानपुर से बाबा की हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर किया गया है। जयंती से एक दिन पहले रविदास के ही मंदिर के पुजारी की कुटिया में आग लगने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सभी गांव निवासी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। वहीं, बाबा की हालत रोहतक में गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक माह पहले गांव निंबरी में रविदास मंदिर के पुजारी ओमनाथ(55) पुत्र मुंशीराम रहने के लिए आए थे। पूरे गांव में रविदास जयंती की तैयारियां चल रहीं थीं। हर बार की तरह इस बार भी 9 फरवरी को जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां में जुटे थे। वहीं, शुक्रवार देर शाम गांव के ही तीन युवक बाबा के पास बैठे हुए थे। वहीं, जब वह उठकर गए तो उसके आधे घंटे के पश्चात ही कुछ शरारती तत्वों ने बाबा की कुटिया में आग लगाकर फरार हो गए। जब बाबा ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो गांव के ही कुछ युवकों ने उसे कुटिया से बाहर निकाला और उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होते देख उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार बाबा का 80 प्रतिशत हिस्सा चल चुका था, सही समय पर उपचार मिला तो बचने की आशंका है।
विज्ञापन

गांव निंबरी में मचा हड़कंप
गांव निवासी अंकित, राम मोहन आदि का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी वह धूमधाम से गुरु रविदास की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं, जब उन्हें इस घटना का पता चला तो धीरे-धीरे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, उन्होंने पुलिस से भी आरोपियों की तलाश कर उन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदासीन रवैया
क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हो जाती है, जहां एक आदमी अपनी ही कुटिया में जिंदा जला दिया जाता है और शहर की पुलिस अपने कर्तव्याें से पल्ला झाड़कर शिकायत आने का इंतजार कर रही है। रात की इस घटना के बाद से पूरे गांव हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित सामान्य अस्पताल से रोहतक तक रेफर कर दिया गया। इतना होने के बाद भी पुलिस ने मामले की जानकारी होने के बाद भी दिनभर में एक बार भी घटनास्थल पर जाना जरूरी नहीं समझा।
वर्जन-
अब तक मामले की उन्हें शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत मिलती है मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक कुमार, सदर थाना, प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed