{"_id":"62c1fb9ab6ac47651c0fbdd6","slug":"one-lakh-withdrawn-from-the-account-of-a-handloom-businessman-by-becoming-an-employee-of-a-courier-company-panipat-news-knl113451820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर ठग ने हैंडलूम कारोबारी के खाते से निकाले 1 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर ठग ने हैंडलूम कारोबारी के खाते से निकाले 1 लाख रुपये
विज्ञापन
कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर हैंडलूम कारोबारी के खाते से निकाले एक लाख
- साइबर क्राइम पुलिस कार्रवाई में जुटी, उधर जैन मोहल्ला के युवक से 50 हजार की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। न्यू सुखदेव नगर निवासी एक हैंडलूम कारोबारी के खाते से ठग ने एक लाख रुपये निकाल लिए। उसने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और जाल में फंसाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने की पुलिस को शिकायत दी है।
न्यू सुखदेव नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी अमर भवन चौक पर हैंडलूम की दुकान है। दो जुलाई को वह गूगल पर फीडैक्स कोरियर कंपनी का नंबर ढूंढ रहा था। उसे एक नंबर मिला, जिसको उसने कोरियर कंपनी का नंबर समझकर बातचीत की। उसने कोरियर करने के संबंध में पूछा तो सामने वाले युवक ने कहा कि कोरियर से पहले कंपनी में रजिस्टर्ड होना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये फीस बताई। आरोपी ने एक लिंक भेजा, जिस पर गूगल पे नंबर की जानकारी डालने के बाद पिन डाला तो खाते से एक लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
...
ठगी नंबर-2
जैन मोहल्ला निवासी निखिलेश शर्मा ने बताया कि वह दो जुलाई को अपने निजी काम से दिल्ली गया था। उसके पास तीन अलग-अलग खातों से कुल 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उसने बैंक में फोन कर खाता ब्लॉक कराया और शहर थाने की पुलिस को शिकायत दी।