{"_id":"62572ffe4c8f495ac1554dbf","slug":"one-death-in-road-accident-two-referred-to-rohtak-panipat-news-knl104793767","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो रोहतक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो रोहतक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। गांव नौल्था के पास मंगलवार की रात ओवरटेक करते वक्त छोटा हाथी (मिनी ट्रक) चालक ने कार सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पेड़ से जा टकराई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छोटा हाथी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस को छोटा हाथी का पंजीकरण नंबर नोट कराया है।
हिसार स्थित आनंद विहार कमेटी रोड निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त रवि, विकास और कृष्ण के साथ मंगलवार की रात 10 बजे हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। तीनों रवि की टाटा टियागो कार में सवार थे। गाड़ी अंकित चला रहा था। रात करीब दो बजे वे इसराना पहुंचे। अंकित के मुताबिक गांव नौल्था की गोशाला के पास एक छोटा हाथी उनकी कार को तेजी से ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा और कार को टक्कर मार दी। उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। छोटा हाथी चालक कुछ दूरी पर जाकर रुका, लेकिन फिर कुछ लोगों के इकट्ठा होते देख वाहन लेकर फरार हो गया।
इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने किशन उर्फ बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। विकास और रवि को अधिक चोट लगी होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी छोटा हाथी चालक को पकड़ लिया जाएगा।