फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One central and two state ministers will be in Panipat today

Panipat News: एक केंद्रीय और राज्य के दो मंत्री आज होंगे पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
One central and two state ministers will be in Panipat today
पानीपत। जिले में शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ दो मंत्री पहुंचेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दिशा की बैठक लेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार और अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्या सुनेंगे। उनके सामने 13 परिवाद रखे जाएंगे। इनमें छह पुराने और सात नए मामले शामिल किए जाएंगे। इनमें तीन मामले रियल एस्टेट कंपनियों और एक समालखा स्थित एक बैंक का बड़ा मामला है। पिछली बैठक में रियल एस्टेट कंपनी और बैंक के अधिकारियों को कार्रवाई न करने पर खड़े कर लिया था।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दोपहर बाद तीन बजे पानीपत आएंगे। वे यहां दिशा की बैठक लेंगे। इसमें विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इससे पहले जिला सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। इसमें सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी परिवाद सुनेंगे। उनके सामने 13 परिवाद रखे जाएंगे। यहां दोनों पक्षों को सुनने के साथ अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार लगाएंगे। वे सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक समस्या सुनेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed