{"_id":"68455b460af02f6d6e0051dd","slug":"one-brother-killed-in-land-division-dispute-in-panipat-other-brother-seriously-injured-dispute-in-panchayat-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में जमीनी बंटवारे में एक ही हत्या, दूसरा भाई गंभीर; पंचायत में हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पानीपत में जमीनी बंटवारे में एक ही हत्या, दूसरा भाई गंभीर; पंचायत में हुई थी कहासुनी
Sun, 08 Jun 2025 03:13 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:13 PM IST
सार
पंचायत में दोनों भाइयों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद सुभाष व सुभाष के लड़के जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील व अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुनील (35) की मौका पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के छिछड़ाना गांव में जमीन के बंटवारे पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा गंभीर है। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। मामला रविवार दोपहर बाद का है। मिली जानकारी के अनुसार छिछड़ाना गांव में सगे भाइयों सुभाष और रामचंद्र नानू का जमीन के बंटवारे पर विवाद चल रहा है। इसके लिए रविवार को गांव की मंदिर वाली चौपाल में सुबह करीब 11:30 बजे पंचायत हुई थी। जिसमें जमीनी बंटवारा होना था।
विज्ञापन
पंचायत में दोनों भाइयों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद सुभाष व सुभाष के लड़के जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील व अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुनील (35) की मौका पर मौत हो गई। अनिल को गंभीरावस्था में पार्क अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पवन ने बताया कि पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और घायल को एक अस्पताल में दाखिल करा दिया है। पुलिस इसमें बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन