फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One and a half year old innocent died due to suspected fever

Panipat News: संदिग्ध बुखार से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:18 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old innocent died due to suspected fever
पानीपत। डेढ़ साल के बच्चे की बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। बच्चे को दो दिन से बुखार था। परिजनोंं ने अब तक उसके टेस्ट नहीं कराए थे। इसके बाद भी शव को बिना पोस्टमार्टम कराए साथ ले गए। जिले में दो दिन में यह दूसरे बच्चे की मौत है। बुधवार को एक मासूम की पीलिया से मौत हुई थी।
विज्ञापन

पानीपत के आदर्श नगर निवासी रानी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले राजू के साथ शादी हुई थी। राजू पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। उसके डेढ़ साल के बेटे राज को बुधवार सुबह बुखार हुआ। उन्होंने उसे मेडिकल स्टोर से दवा दिलाई। इसके बाद उसे कुछ आराम हो गया। बच्चे को बृहस्पतिवार को सुबह दोबारा बुखार आ गया। वह अपने पड़ोसन पूनम के साथ राज को लेकर सिविल अस्पताल आई। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रानी अपने बेटे राज के शव को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर बिलखती रही। कुछ देर बाद पति राजू भी अस्पताल में आ गया और शव लेकर इधर से उधर भागता रहा और डॉक्टरों से बेटे को ठीक करने की गुहार लगाता रहा। लोगों के समझाने पर वह शव को घर लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मौत के कारण क्या हैं, यह तो जांच करने के बाद ही पता चलेगा। लोगों से अपील है कि बच्चों का ध्यान रखें। अगर तबीयत खराब है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। बिना डॉक्टर से जांच कराएं दवा न लें।
- डॉ. जितेंद्र त्यागी, सीनियर कंसल्टेंट, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed