फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One and a half lakh stolen from two shops, police engaged in investigation

दो दुकानों से डेढ लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh stolen from two shops, police engaged in investigation
पानीपत। माईजी कॉलोनी में शिवा इंटरप्राइजेज से करीब एक लाख के सामान चोरी हो गए, जबकि न्यू रमेश नगर में चोर बिजली की दुकान से 40 हजार रुपये उड़ा दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माई जी कॉलोनी स्थित शिवा इंटरप्राइजेज कंपनी के प्रोपराइटर राजेश कुमार ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। छह अक्तूबर को दुकान पर पहुंचा तो अंदर से शीशे का गेट टूटा हुआ था। गल्ले से 12 हजार नकदी समेत एक लाख का सामान चोरी मिला। जिसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी बलराम ने बताया कि वह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त है। उसने देवी मंदिर रोड पर न्यू रमेश नगर में बिजली की दुकान कर रखी है। बृहस्पतिवार को उसकी दुकान पर एक कस्टमर आया, जिसने पहले बिजली का बोर्ड मांगा और पेमेंट कर दी। उसके बाद पाइप मांगा तो वह अंदर पाइप लेने चला गया। जब वापस आया तो युवक नहीं मिला। गल्ले से 40 हजार रुपये चोरी मिले। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed