{"_id":"65eb80df781665d194054554","slug":"one-accused-of-deadly-attack-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114940-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। बुड़शाम गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर पर बरेजा कार सवार युवकों पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को सीआईए थ्री पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी समेत वीरवार देर शाम समालखा अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुदीप निवासी खुबडू सोनीपत के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर इनोवा गाड़ी में सवार होकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपी सुदीप का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ सोनीपत के थाना गन्नौर में आर्म्स एक्ट का एक अभियोग दर्ज है। आरोपी सुदीप के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी व अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सिवाह गांव निवासी सागर पुत्र राजेश ने शिकायत देकर बताया था कि वह 11 जनवरी को गांव निवासी दोस्त प्रिंस व रोहित के साथ अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर बुड़शाम गांव में जा रहा था। दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचे तो एक स्लेटी रंग की इनोवा गाड़ी आई। इनोवा में दो युवक सवार थे। गाड़ी चला रहे युवक ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी तो इनोवा चला रहे युवक ने जान से मारने की नीयत से उनकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली कार की डिग्गी में लगी। सागर की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।