फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One accused arrested for barging into a meeting, committing assault with sticks and clubs, and robbery.

Panipat News: बैठक में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट व लूट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for barging into a meeting, committing assault with sticks and clubs, and robbery.
इसराना। इसराना थाना पुलिस ने बुआना लाखु गांव में बैठक में घुसकर दो दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें मारने व लूट करने के एक आरोपी को मंगलवार शाम को इसराना अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बुआना लाखु गांव निवासी सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडा व बाइक बरामद करने के साथ-साथ फरार आरोपी विनोद के संभावित ठिकानों का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।थाना इसराना प्रभारी हरिराम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार अपने साथी आरोपी विनोद के साथ मिलकर कुछ दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश रख उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। थाना इसराना में दीपक निवासी बुआना लाखु की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। उनका आरोप है कि 24 जुलाई की तड़के करीब तीन बजे वह और सुमित खेतों में पानी देने जाने से पहले घर में बैठे थे। इसी दौरान गांव निवासी विनोद और सुमित लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन बैठक में घुस आए और दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed