फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the demand to exclude Panipat from NCR, CM said - it is difficult

पानीपत को एनसीआर से बाहर करने की मांग पर सीएम ने किए हाथ खड़े, बोले- ये मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
On the demand to exclude Panipat from NCR, CM said - it is difficult
पानीपत। शहर के छह सौ उद्योगों का ताला खुलवाने के लिए चार इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों के अध्यक्ष व संरक्षकों ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उद्यमियों को सीएम से खास राहत नहीं मिली, लेकिन सीएम ने इस मामले में उद्यमियों को कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के चेयरमैन से सिफारिश करने का आश्वासन दिया है। उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से पीएनजी की सप्लाई के लिए दो साल का वक्त मांगा था। यहां सीएम ने उद्यमियों को कहा कि वे छह माह का वक्त दिलाने के लिए सीएक्यूएम के चेयरमैन से बात करेंगे। उद्यमियों को सबसे बड़ा झटका पानीपत के एनसीआर के बाहर न होने का लगा। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को साफ कर दिया कि पानीपत एनसीआर से बाहर नहीं हो सकता। दिल्ली से 100 किलोमीटर दूर वाले शहर ही बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल से उद्यमियों को वैसे तो हर पहलू पर सकारात्मक जवाब मिले। सीएम ने उद्यमियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया, लेकिन वे सीएक्यूएम के आदेश के सामने बेबस ही नजर आए। सीएम ने साफ कहा कि यह मामला उनकी सरकार के दायरे से बाहर है। फिर भी वह अपनी ओर से एक प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएक्यूएम ने लगभग छह सौ ऐसे उद्योगों की लिस्ट तैयार की है, जिन पर कार्रवाई होनी है। मैनेजमेंट ने इन उद्योगों का पूरा डाटा जुटाया है, जिसमें किस उद्योग में कौन सा ईंधन इस्तेमाल हो रहा है। किस उद्योग में पीएनजी की सप्लाई है, किन उद्योगों ने पीएनजी की सप्लाई के लिए अप्लाई किया है। किन क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन नहीं है... आदि बिंदुओं के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएक्यूएम ने एक साल पहले ही उद्यमियों को साफ निर्देश दिया था कि 30 सितंबर के बाद सिर्फ पीएनजी और बायोमास पर ही उद्योग चलेंगे। कोयला संचालित उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा। पानीपत के 44 उद्यमियों ने तो पीएनजी की सप्लाई ले ली, अब भी 600 उद्यमियों ने सप्लाई नहीं ली है। लगभग 50 उद्यमियों ने पीएनजी के लिए आवदेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed